File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    धनतेरस (Dhanteras) का महापर्व इस साल 02 नवंबर यानी, कल मंगलवार को है। धनतेरस से ही दीपों का त्योहार दीपावली महापर्व की शुरुआत हो जाती है। यह महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। यह त्योहार धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है। धनतरेस पर चीजों का खरीदा बहुत शुभ माना जाता है।

    मान्यता है कि, इससे भगवान धनवंतरी, देवी लक्ष्मी, गणेश जी आदि देवी-देवताओं की असीम कृपा बरसती है। इसके साथ ही इस शुभ दिन पर कुछ उपाय करना भी शुभ माना जाता है। चलिए आज हम आपको धनतेरस के दिन करने वाले कुछ खास उपाय बताते हैं 

    ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, परिवार के सभी सदस्यों के सोने से पहले एक पुराना दीपक सरसों तेल डालकर जलाएं। उस दीपक को घर के हर एक कोने में घुमाकर घर के बाहर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके नाली या कूड़े के ढेर के पास रख दें। इसके बाद जल चढ़ा कर दीपदान करते हुए, “मृत्युना पाशहस्तेन कालेन भार्यया सह।

    त्रयोदश्यां दीपदानात्सूर्यज: प्रीतयामिति।।” मंत्र का जप करें।

    धनतेरस के दिन साबूत 21 दाने चावल के लेकर उन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या अलमारी में रखें। मान्यता है कि इससे घर में धन की बरकत बनी रहती है।

    धनतेरस के दिन पीली कौड़ियां खरीदकर उसकी पूजा करके तिजोरी में रखें। अगर आपको पीली कौड़ियां नहीं मिल रही हो तो आप पूजा से पहले उनपर हल्दी का घोल लगा लें।

    मान्यताओं के मुताबिक, धनतेरस का दिन कुबेर यंत्र को स्थापित करने और उसका पूजन करने के लिए सबसे शुभ होता है। धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र का विधिपूर्वक पूजन करके उसे अपनी तिजोरी में रखें, धन संबंधी सभी समस्याएं दूर होंगी।

    किसी भी शुभ दिन पर घर और धार्मिक स्थल पर पौधे लगाने का महत्व है। ऐसे में आप भी धनतेरस के दिन केले का पौधा किसी मंदिर या उचित स्थान पर लगाएं। मान्यता है कि ये पौधे जैसे-जैसे बड़े होते हैं वैसे-वैसे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

    धनतरेस के दिन हल्दी की गांठ खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन पीली या काली हल्दी घर पर जरूर लाएं। फिर हल्दी को कोरे कपड़े पर रखकर मंदिर में स्थापित करके षडोशपचार से पूजा करें। मान्यता है कि इससे धन समृद्धि को बढ़ाने में मदद मिलती है।

    धनतेरस की पूजा से पहले और बाद में दक्षिणावर्ती शंख में जल भरें। फिर उससे पूरे घर की चारों ओर छिड़कें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में देवी लक्ष्मी का आगमन होता है।