Maha Shivratri 2022
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    भगवान शिव को समर्पित ‘महाशिवरात्रि’ का पावन पर्व 1 मार्च, मंगलवार को है। हिन्दू धर्म में ‘महाशिवरात्रि’ को बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते है कि, इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

    महाशिवरात्रि के दिन महादेव की पूजा करते समय बिल्वपत्र, शहद, दूध, दही, शक्कर और गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है। आइए जानिए महाशिवरात्रि के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं-

    महाशिवरात्रि के दिन करें जरूर ये काम

    • महाशिवरात्रि के दिन व्रत या उपवास करना चाहिए।
    • सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद स्वच्छ कपड़ों को धारण करना चाहिए।
    • शुभ मुहूर्त में मंदिर जाकर महादेव को जल और दूध अर्पित करना चाहिए।
    • महाशिवरात्रि के दिन ओम नम: शिवाय का जाप करना चाहिए।
    • इस दिन व्रती को अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए।

    महाशिवरात्रि के दिन क्या न करें-

    • ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन काले वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए।
    • महाशिवरात्रि के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
    • कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव को अर्पित प्रसाद नहीं खाना चाहिए।
    • इस दिन दाल, चावल या गेहूं से बना अन्न नहीं ग्रहण करना चाहिए।