File Photo
File Photo

    Loading

    मुंबई : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Shri Krishna Janmashtami) अब बेहद ही करीब है। जन्माष्टमी को लेकर हर बार की तरह इस बार भी भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों में भरपूर जोश और उत्साह नजर आ रहा है। बता दें, हर साल जन्माष्टमी भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। जिसके मुताबिक इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत (Janmashtami Fast) 18 अगस्त को रखा जाएगा और जन्म उत्सव 19 अगस्त को मनाया जाएगा। तो चलिए आज हम आपको लड्डू गोपाल को मनाने के लिए उनकी 5 बेहद प्रिय वस्तुओं के बारें में बताते हैं। 

    बांसुरी

    पौराणिक कथाओं में लड्डू गोपाल के बांसुरी बजाने और बांसुरी को उनका बेहद पसंदीदा वस्तु बताया गया है। जिसको लेकर मान्यता है कि श्रीकृष्ण की पूजा में बांसुरी रखने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसलिए आपको पूजा की सामग्री में बांसुरी को भी शामिल करना चाहिए।  

    माखन और मिश्री

    भगवान श्रीकृष्ण के माखन चुराने की तो बहुत सी कहानियां आपने सुनी होगी। माखन और मिश्री उनके पसंदीदा वस्तुओं में से एक है। जिसका वर्णन पौराणिक कथाओं में भी किया गया है। इसलिए आपको  जन्माष्टमी की पूजा में माखन और मिश्री का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। 

    मोर पंख

    आपने अक्सर भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट में मोर का पंख (Peacock Feather) लगा हुआ तो जरूर देखा होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा क्यों होता है। दरअसल, ऐसा माना जाता है कि मोर का पंख लड्डू गोपाल को बेहद प्रिय है। साथ ही मोर पंख कोमलकार होता है। मोर पंख को लेकर यह भी मान्यता है कि यह जहां भी होता है। वहां से नकारात्मकता खत्म हो जाती है। इसलिए आपको पूजा में इसका भी इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। 

    धनिया की पंजीरी

    जन्माष्टमी के दिन पूजा में धनिया की पंजीरी का प्रसाद जरूर शामिल करें, धनिया को लेकर ऐसी मान्यता है कि धनिया का संबंध धन से होता है सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि मान्यता यह भी है कि लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) को धनिया की पंजीरी अत्यधिक प्रिय है। 

    गाय 

    भगवान श्रीकृष्ण को गोमाता से बहुत लगाव था। वो अपने बाल रूप से ही गोमाता की सेवा करते थे। जिसकी वजह से पूजा के दौरान उनको लगाए जाने वाले भोग को गाय के घी से तैयार किया जाता है। ऐसे में आप भी उन्हें प्रसन्न करने के लिए पूजा के दौरान गौमाता की मूर्ति भी रख सकते हैं।