लक्ष्मी जी को प्रसन्न करना है? तो चाणक्य से जानें कुछ बातें

    Loading

    नई दिल्ली: एक उत्तम जीवन जीना चाहते है, तो आचार्य चाणक्य (Chanakya) निति आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। हम सब जानते है चाणक्य बहुत ही विद्वान एवं ज्ञानी थे, इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने चाणक्यनीति में धन कमाने से लेकर उसे खर्च करने तक के बारे में  विस्तार से बताया है, अगर व्यक्ति आचार्य चाणक्य के बताए अनुसार धन यानि पैसा खर्च करता है तो उसके पास कभी भी धन की कमी नहीं रहती है। आइए आज हम जानते है चाणक्य निति के कुछ ऐसे महत्वपूर्ण बातें जो हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 

    आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति के अंदर कुछ ऐसी बुरी आदते होती हैं जिनके कारण लक्ष्मी जी उनसे रुष्ट यानी नाराज हो जाती हैं और ऐसे व्यक्तियों के पास सदैव धन का अभाव रहता है, व्यक्ति को अपनी ये बुरी आदतें तुरंत छोड़ देनी चाहिए।आइए जानते हैं कौन सी हैं वे बुरी आदतें है जिन्हे हमें छोड़ना चाहिए। 

    1. गंदगी 

    आपको बता दें कि जो लोग जो साफ-सफाई का ख्याल नहीं रखते हैं, उनसे भी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है।  गंदे कपड़े पहनना, दांतों की सफाई ना करना, स्नान नहीं करना, इस तरह की बुरी आदतों वाले लोगों को गरीबी का सामना करना पड़ता है। इसलिए ध्यान रहे की पूरी तरह साफसफाई रखें।  जी हां साफ-सफाई का खास ध्यान रखें, स्वच्छ कपड़े पहने और नियमित दांतों की अच्छे से सफाई करें, ताकि माता लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हों और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हों। 

    2. आलस

    जिस तरह व्यक्ति के उन्नति में गंदगी रूकावट बन जाती है ठीक उसी तरह आलस भी हमारे लिए अच्छा नहीं होता। चाणक्य के अनुसार व्यक्ति की तरक्की का सबसे बड़ा दुश्मन आलस्य है, जो उसे कभी आगे बढ़ने नहीं देता है। आलसी व्यक्ति या बिना कारण ज्यादा सोने वाला व्यक्ति कभी अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाता है और धीरे-धीरे गरीबी की तरफ चला जाता है। आसली व्यक्ति के पास से धन लाभ के सारे अवसर चले जाते हैं।  इसलिए व्यक्ति को अपनी इस बुरी आदत को छोड़ देना चाहिए ताकि आप खूब मेहनत कर अपने लक्ष्य की और आगे बड़े और पैसे कमाएं। 

    3. अहंकार

    अहंकार अच्छे-अच्छे की हालत खराब कर देता है। बता दें कि अहंकार और क्रोध करने वाले व्यक्ति के पास मां लक्ष्मी क्षण भर भी नहीं ठहरती। आचार्य चाणक्य के मुताबिक क्रोधित और कड़वे वचन बोलने वाला व्यक्ति भी कभी अमीर नहीं हो सकता, क्योंकि वह अपनी वाणी से हमेशा लोगों को आहत करता है, इस वजह से वह हर चीजों में पीछे रहते है जिस वजह से उनका विकास नहीं होता। 

    4. लालच

    ये तो हम सब जानते है कि यदि आलस्य व्यक्ति का दुश्मन है तो लालच उसका सबसे बड़ा अवगुण माना जाता है। जीवन में किसी भी चीज का लालच अच्छा नहीं होता है। खास कर धन का लालच रखने वाले लोगों के पास हमेशा धन की कमी बनी रहती है। इसलिए व्यक्ति को अपना यह अवगुण छोड़ देना चाहिए। 

    5. बहुत ज्यादा ग़ुस्सा 

    जानकरी के लिए बता दें कि जो लोग बहुत ज्यादा क्रोध करते हैं उनके पास भी लक्ष्मी कभी नहीं ठहरती हैं। इसलिए कैसी भी परिस्थिति हो, व्यक्ति को शांत रहने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि क्रोध के कारण झगड़े की स्थिति उत्पन्न होती है, जिनके घर में हमेशा झगड़ा होता रहता या शोर होता है वहां हमेशा धन की कमी रहती है। क्रोध में हम हमेशा गलत निर्णय ले लेते हैं। इसलिए हमें क्रोध करने से बचना चाहिए, नहीं तो ये आपके तरक्की के आड़े आ सकता है।