महाशिवरात्रि 2024, Lifestyle News
महाशिवरात्रि 2024 (फोटो-डिजाइन)

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: हिंदू अनुयायियों द्वारा ‘महाशिवरात्रि’ (Mahashivratri 2024) का पावन पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार यह पावन तिथि 8 मार्च, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है।

इस विशेष असवर पर लोग भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। यदि आप भी महाशिवरात्रि व्रत रखने की सोच रहे हैं, तो इससे पहले यहां जान लीजिए कि व्रत के समय किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

इन चीजों का करें सेवन

महाशिवरात्रि के दिन सुबह नहाने के बाद साफ वस्त्र धारण करने चाहिए और भगवान शिव और मां पार्वती की विधिपूर्वक पूजा करें और व्रत का संकल्प लें।

महाशिवरात्रि व्रत के दौरान संतरा, केला, सेब आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं।

इसके अलावा, महाशिवरात्रि के दिन शाम को सिंघाड़े का हलवा, साबूदाना खिचड़ी और कुट्टू के आटे की पूड़ी का सेवन किया जा सकता है।

साथ ही नारियल पानी और समा चावल की खीर भी खा सकते हैं।

इन चीजों को नहीं खाएं 

शास्त्रों के अनुसार, व्रत के दौरान लहसुन और प्याज का सेवन करने की मनाही है। इस दिन सेंधा नमक का प्रयोग करना चाहिए।

साथ ही मांस मदिरा भी नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा व्रत में बाजरा, चावल, गेहूं और जौं का सेवन करने की मनाही है।