Health News, Immunity, Lifestyle, Winter Season
बच्चों के लिए सुपरफूड

Loading

सीमा कुमारी 

नवभारत डिजिटल टीम:  सर्दियों (Winter Season) में अक्सर बच्चों और बुजुर्गों की इम्यूनिटी (Immunity) थोड़ी कमजोर हो जाती है, जिसके कारण वे सर्दी-जुकाम, फ्लू आदि मौसमी बीमारियों का शिकार जल्दी हो जाते हैं। ऐसे में इस मौसम में बच्चों की सेहत का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए उनकी डाइट में कुछ ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जो उन्हें पोषण दें साथ ही उनकी इम्यूनिटी को भी मजबूत करें। तो आइए जानें सर्दियों में बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बच्चों को क्या खिलाना चाहिए।

 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हल्दी वाले दूध के सेवन से बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। बच्चों को रोज रात को हल्दी वाले दूध में शहद मिलाकर देने से बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ इससे बच्चों की हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

बच्चों को सर्दी-जुकाम होने पर भी हल्दी दूध दिया जा सकता है। हल्दी दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रात में सोने से पहले एक गिलास हल्दी वाला दूध बच्चों को सर्दियों में होने वाली मौसमी बीमारियों से दूर रख सकता है।

 

पालक में कई तरह के पोषक तत्त्व होते हैं जो बच्चों की ग्रोथ के लिए जरूरी हैं। पालक में विटामिन-C , विटामिन E, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, कैरोटिनॉइड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत बनती है। पालक खाने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है। आप बच्चों को सब्जी या सलाद के रूप में पालक जरूर खिलाएं।

 

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, अदरक लहसुन का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खासकर, सर्दियों में खाने में अदरक लहसुन जरूर शामिल करें। इससे शरीर को जरूरी एंटी- इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मिलते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। अदरक लहसुन खाने से सर्दी जुकाम की समस्या नहीं होती है। ये दोनों चीजें सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं।

 

ड्राई फ्रूट्स खाने से बच्चों के शरीर में खून की कमी दूर होती है और दिमाग तेज होता है। बच्चों को नियमित ड्राई फ्रूट्स देने से बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ती है। बच्चों को सूखे या रात में भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स दिए जा सकते हैं। ड्राई फ्रूटस में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो बच्चों के शरीर को मजबूत बनाता हैं। आप बच्चों को बादाम, अखरोट, पिस्ता, काजू, किशमिश, मुनक्का, खजूर, अंजीर आदि खिला सकते हैं।

 

बच्चों को शकरकंद का खाना पसंद आता है। खाने में मीठी शकरकंद स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। शकरकंद में बीटा कैरोटीन सबसे ज्यादा पाया जाता है जो आंखों के लिए अच्छा होता है। शकरकंद खाने से विटामिन A की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।