आज जिनका जन्म दिन है,  सोमवार 29 जून 2020

Loading

आज जिनका जन्म दिन है- सोमवार 29 जून 2020
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में यात्रा होगी। सफलता मिलेगी। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।राजनैतिक गतिविधियों का योग है, वर्ष के मध्य में दाम्पत्य जीवन में कलह की स्थिति न आने दें। यात्रा होगी। वर्ष के अन्त में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दिनचर्या में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।
मेष और वृश्चिक राशि केव्यक्तियों को भौतिक सुख साधनों की उपलब्धता रहेगी। उत्तरदायित्वों को सम्हालना पडेगा। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को मित्रों से मतभेद होगा। सिंह राशि के व्यक्तियों को आय में सुधार होगा। धार्मिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को उन्नति होगी। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। अध्ययन में रूचि रहेगी। कर्क राशि के व्यक्तियों के स्वाभाव में नम्रता रहेगी। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को जमीन जायजाद प्रापर्टी आदि कार्यो से लाभ प्राप्त होगा।