‘चंद्र ग्रहण’ के दिन अपनी राशि के अनुसार करें ये काम, कटेंगे कष्ट और मिलेगी ईश्वर की असीम कृपा

    Loading

    -सीमा कुमारी

    इस वर्ष का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) 8 नवंबर यानी आज लग रहा है। ज्योतिषियों के मुताबिक, यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। जिस वजह से सूतक काल के नियम यहां भी लागू होंगे। कहना है कि, चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है।

    यह शुभ-अशुभ दोनों होते हैं। इसलिए चंद्र ग्रहण में कई नियमों का पालन किया जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकते हैं। ऐसे में ग्रहण के दौरान राशि के अनुसार कुछ उपाय जरूर अपनाने चाहिए। जिससे वह खुद को और अपने परिवार को इस ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचा सकता है। आइए जानें इस बारे में-

    मिथुन राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के दिन कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक क्षेत्र में सुधार आएगा और धन वृद्धि की सम्भावना बढ़ेगी।

    कर्क राशि के जातकों को ग्रहण के दौरान शारीरिक समस्या का सामना कर सकते हैं। इसलिए उन्हें सुबह उठकर और ग्रहण के दौरान लगातार ‘ॐ सोमाय नमः’ का जाप करना चाहिए।

    मीन राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण प्रेम के क्षेत्र में समस्या उत्पन्न कर सकता है। इससे बचने के लिए वह मोती धारण कर सकते हैं।

    सिंह राशि के जातक किसी शारीरिक समस्या का सामना कर सकते हैं। जिसके कारण खर्चों में वृद्धि होगी। इससे बचाव करने के लिए वह इस दिन ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते रहें।

    कन्या राशि के जातक चंद्र ग्रहण के दिन शिवलिंग पर एक चुटकी चावल अर्पित करें। ऐसा करने से अटका हुआ धन मिलने की सम्भावना बढ़ जाएगी।

    तुला राशि के जातकों के लिए भी चंद्र ग्रहण परेशानी खड़ी कर सकता है। इस दिन वह नौकरी से सम्बन्धित समस्या का सामना कर सकते हैं। इससे बचने के लिए शिव चालीसा का पाठ जरूर करें।

    वृश्चिक राशि: ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि चंद्र ग्रहण का प्रभाव वृश्चिक राशि के जातकों के साथ-साथ उनके पिता की सेहत पर भी पड़ सकता है। इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें और चांदी के बर्तन में पानी पीएं।

    धनु राशि के जीवन में भी चंद्र ग्रहण के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिषियों का मानना हैं कि, उनके सम्बन्ध ससुराल पक्ष से बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं। इसलिए आज वह अन्न और जल का दान करें।

    मकर राशि के जातक चंद्र ग्रहण के प्रभाव के कारण व्यापार में समस्या का सामना कर सकते हैं। इसलिए इस दुष्प्रभाव से बचने के लिए चंद्र स्तोत्र का पाठ जरूर करें।

    कुम्भ राशि के जातकों के लिए यह उपाय बताया गया है कि वह ग्रहण के दौरान शिवाष्टक स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से गुप्त शत्रुओं से हो रही परेशानियों से निपटने में सहायता मिलेगी।

    मेष राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण पर जल में मिश्री मिलाकर चंद्र देव को अर्घ्य देना चाहिए। इससे मानसिक तनाव कम होगा।

    वृषभ राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण के दौरान आंखों की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए इस दिन नमक का सेवन सीमित रूप में करें।