चैत्र नवरात्रि’ में विभिन्न राशि के जातकों को इन वस्तुओं के दान- दक्षिणा से दूर हो सकते हैं जीवन के कष्ट, मनोकामनाएं होंगी पूरी

Loading

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: हिन्दू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। मां दुर्गा के नौ शक्ति रूपों की साधना का यह पर्व 30 मार्च तक मनाया जाएगा। नवरात्रि में सिर्फ देवी की साधना ही नहीं बल्कि दान-दक्षिणा का भी विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि में प्रतिदिन अथवा अष्टमी-नवमी तिथि पर देवी स्वरूप छोटी कन्याओं को दान-दक्षिणा देने का विधान है। इस दान का महत्व तब और बढ़ जाता है, जब आप इसे अपनी राशि के अनुसार करते हैं। आइए जानें नवरात्रि पर किस राशि के व्यक्ति को किस चीज का दान करना चाहिए।

मेष राशि

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के लोगों को लाल मसूर के साथ गुड़ का दान करने से लाभ मिलेगा। इसके साथ ही इस राशि के लोगों को किसी ब्राह्मण को 9 दिन तक भोजन कराना चाहिए।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों को नवरात्रि के दौरान अधिक से अधिक सफेद रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा, मां दुर्गा को भोग लगाते समय ध्यान रखें कि उन्हें सफेद रंग की मिठाई का ही भोग लगाएं और कन्याओं को भी इसी मिठाई को खिलाएं और दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को नवरात्रि के नौ दिनों में हर दिन एक कन्या को भोजन कराना चाहिए। इसके साथ ही आपको कंकू का तिलक लगाने से लाभ मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को कच्ची दाल का दान और दक्षिणा देना चाहिए। कन्या राशि के लिए साबुत मसूर की दाल का दान बहुत शुभ होगा साबित होगा। इसके अलावा, आप जरूरतमंद व्यक्तियों को दवाएं भी दान कर सकते हैं। इस राशि वाले लोग को मां कन्याओं को हरे रंग के वस्त्र दान देना चाहिए।

तुला राशि  

तुला राशि के लोगों को नवरात्रि के दिनों में किसी मंदिर में दक्षिणा देनी चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को नवरात्रि के इन दिनों में चने की दाल और गुड़ का दान करना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को नवरात्रि के दिनों में श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए। वहीं मिश्री का दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोगों को केले का दान करना चाहिए। आप यह दान किसी भी दिन कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि जो फल आप दान कर रहें हैं वो खराब न हो। इसके अलावा, वृश्चिक राशि के लोगों को माता रानी को लाल या गुलाबी रंग की चुनरी चढ़ानी चाहिए। यदि ऐसा न कर सके तो किसी कन्या को ही इसे दान कर दें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चादर या कंबल दान करना चाहिए। आपके लिए फल का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप माता रानी को नीले रंग का चोला चढ़ाएं और उनका श्रृंगार करें।  ऐसा करने आपके लिए बहुत शुभ साबित होगा।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को नवरात्रि के इन नौ दिनों में सात प्रकार के अनाज के साथ ही दूध से बनी खीर का दान करना लाभ देता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को नवरात्रि के इन दिनों में गेहूं का दान करना चाहिए। इसके साथ ही किसी गरीब को मिठाई खिलाने से आपके जीवन में खुशियां आएंगी।

वृषभ राशि

 वृषभ राशि के लोगों को नवरात्रि के इन दिनों में कुश के आसन या फिर गोमुखी का दान करने से लाभ मिलेगा।