‘इस’ दिन है इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, इन राशियों की खुल सकती किस्मत और इन राशियों पर पड़ सकता है अशुभ प्रभाव

Loading

 

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से ग्रहण का बड़ा महत्व है। साल 2023 का आखिरी व दूसरा ‘चंद्र ग्रहण’ (Chandra Grahan 2023) 28 अक्टूबर शनिवार को लगने जा रहा है। इस दिन शरद पूर्णिमा भी है। साल के आखिरी ‘चंद्र ग्रहण’ को भारत में भी देखा जा सकेगा। जिसके चलते भारत में सूतक काल मान्य होगा। ग्रहण के दौरान कई बातों का खास ध्यान रखा जाता है।

पंचांग के अनुसार, सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि पर होता है जबकि चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर होता है। इस बार चंद्र ग्रहण लगने से सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ दोनों प्रभाव देखने को मिलेंगे। आइए जानें जाने मानें एस्ट्रोलॉजर चिराग दारूवाला से यह ग्रहण किस राशि के लिए शुभ और किस राशि के लिए अशुभ परिणाम लेकर आ रहा है।

मेष

ज्योतिषियों की मानें तो, साल का चंद्र ग्रहण मेष राशि के जातकों के लिए अशुभ रहने वाला है। ऐसे में मेष राशि वालों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। चंद्र ग्रहण के दौरान जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। इससे भविष्य में नुकसान हो सकता है।

वृषभ

ज्योतिषियों के मुताबिक, ग्रहण का वृषभ राशि वालों पर भी अशुभ प्रभाव पड़ेगा। शत्रुओं के कारण आपको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।

मिथुन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे सौभाग्य आएगा। आपको आर्थिक लाभ के बेहतरीन मौके मिलेंगे। करियर और बिजनेस में अच्छी प्रगति देखने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सम्मान और उन्नति मिलेगी। इस अवधि में आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है। अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे।

कुंभ

चंद्र ग्रहण के दौरान कुंभ राशि के लोगों को पूरा सहयोग मिलेगा। इस अवधि में आपके पिता और परिवार के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। ये रिश्ते आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। इस दौरान अगर आप किसी निवेश की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छा रिटर्न भी मिल सकता है।

वृश्चिक

चंद्र ग्रहण के प्रभाव से नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों की मदद से अच्छी पदोन्नति मिलेगी, लेकिन शत्रुओं के कारण परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए थोड़ा सावधान रहें।

धनु

चंद्र ग्रहण धनु राशि वालों को आर्थिक लाभ पहुंचा सकता है। इस दौरान आपको आय के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आप अपने बच्चों के व्यवहार में प्रगति से भी प्रसन्न रहेंगे।

मकर

चंद्र ग्रहण की यह अवधि मकर राशि के जातकों के लिए नौकरी और बिजनेस के मामले में लाभकारी रहेगी। इसके बाद कार्यस्थल पर चल रही परेशानियां जल्द ही खत्म हो जाएंगी और आपको लाभ भी मिलेगा। इस अवधि में आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

मीन

चंद्र ग्रहण मीन राशि से आठवें भाव में लगने जा रहा है। ऐसे में इस अवधि में दोस्तों के साथ रिश्ते सुधारने के कई मौके मिलेंगे। हालांकि चंद्र ग्रहण के कारण आपको अपने प्रेम संबंध में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण का असर अच्छा रहने के संकेत मिल रहे हैं। इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के मौके मिलेंगे। जो लोग व्यापार करते हैं उनके लिए अच्छे मुनाफे के संकेत हैं। करियर में तरक्की के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या

कन्या राशि वाले लोगों के लिए चंद्र ग्रहण मिश्रित परिणाम वाला रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, लेकिन इस दौरान आपको अनावश्यक खर्चों पर भी नियंत्रण रखना होगा।

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। तुला राशि वालों को चंद्र ग्रहण का लाभ मिलने की संभावना है। भाग्य आपका साथ देगा और आपके सभी कार्यों में गति आएगी। रुके हुए कार्य जल्द ही पूरे होंगे। बिजनेस में आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है। साथ ही कई तरह की खुशखबरी भी मिल सकती है।

कर्क

कर्क राशि के जातको के लिए भी चंद्र ग्रहण शुभ नहीं माना जा रहा है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। नौकरी करने वाले लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।