भोपाल: प्यार में अक्सर लोग इस हद तक गुजर जाते हैं कि उन्हें समझ ही नहीं आता की क्या करें। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले (Sagar District) से सामने आया ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है। जहां एक लड़की पर दूसरी लड़की की भगा लेने जाने का आरोप लगा है। गायब हुई लड़की के परिवार ने उसके दोस्त पर किडनैप करने का आरोप लगाया हुआ है। पुलिस ने पूरे मामले में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट के अनुसार अब लापता लड़की तीन दिन बाद मिल गई है।
बता दें कि सागर के सिविल लाइन थाना इलाके में एक 20 वर्षीया लड़की की मिसिंग शिकायत दर्ज हुई थी। न्यूज़ चैनल आज तक की खबर के अनुसार परिवार ने उसके दोस्त पर अपहरण करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने जांच लड़की को ढूंड लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
वहीं कहा यह भी जा रहा है कि दोनों लड़कियां सहमति के आधार पर एक साथ घर से भागी थीं। दोनों लड़कियां कोचिग गई थी। इस दौरान दोनों एक साथ लापता हो गई। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।