महाराष्ट्र के शेर, बिहार में ढ़ेर, कई उम्मीदवारों की जमानत जब्त 

  • मिले 'नोटा' से भी कम वोट

Loading

मुंबई. बिहार में तीन चरण में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू है। बिहार विधानसभा चुनाव में सत्तारुढ़ संयुक्त जनता दल और भाजपा के एनडीए के खिलाफ राजद के नेतृत्व वाली कांग्रेस और वाम गठबंधन ने चुनौती दी है। इसी बीच इस चुनाव में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने भी 50 उम्मीदवार उतारे थे। लेकिन महाराष्ट्र के यह शेर बिहार चुनाव में ढ़ेर हो गए हैं। खास बात यह है कि, शिवसेना को यहां नोटा से भी कम वोट मिले हैं। 

भारतीय चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, दोपहर तक हुई मतगणना में भाजपा को सबसे अधिक 22 फीसदी मत राजद को मिले हैं। वहीं, भाजपा को 19 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं। उस समय जेडीयू को 15 और कांग्रेस को 9 फीसदी से ज्यादा वोट मिले थे। हालांकि, बिहार में चुनाव लड़ रही शिवसेना को 0.05 फीसदी वोट मिले हैं। कई जगहों पर शिवसेना के उम्मीदवारों की जमानत भी जब्त हो गई है। आश्चर्यजनक बात यह है कि, शिवसेना को नोटा से भी कम वोट मिले है। नोटा को 1.74 प्रतिशत वोट मिले। महाराष्ट्र में कांग्रेस और शिवसेना को एकजुट कर महाविकास अघाड़ी बनाने वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को भी बिहार में ज्यादा सफलता नहीं मिली है। राष्ट्रवादी को 0.23 फीसदी वोट मिले हैं।

हालांकि, मतों की गिनती अभी भी जारी है, फिर भी शिवसेना के उम्मीदवार कई स्थानों पर बहुत पिछड़ गए हैं और अब प्रतिशत वोटों के बढ़ने की संभावना भी बहुत कम हो गई है। ट्विटर पर भी यह चर्चा हो रही है। सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुंबई और बिहार पुलिस के बीच काफी संघर्ष देखने मिला था। उसी समय शिवसेना ने बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने का फैसला किया था।