Corona Death
PTI Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में गिरावट के बाद आज उछाल दर्ज की गई। यहां पिछले 24 घंटे में 12,207 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 393 लोगों की मौत हो गई। वहीं 11,449 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। इस इस बात की जानकारी गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 12,207 नए कोरोना मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 58,76,087 हो गई है। वहीं 393 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,03,748 हो गई। इसके अलावा राज्य में आज 11,449 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद महाराष्ट्र में ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 56,08,753 हो गई है। फिलहाल राज्य में 1,60,693 एक्टिव मामले हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 95.45% और डेथ रेट 1.77% दर्ज किया गया।

    गौरतलब है कि बुधवार को राज्य में 10,989 मामले मिले थे और 261 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा 16,379 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे थे।

    मुंबई में आए 660 नए मामले

    मुंबई की बात करे तो यहां पिछले 24 घंटे में 660 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 22 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई। वहीं 768 लोग कोरोना से ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। यहां रिकवरी रेट 95% दर्ज किया गया।

    बीएमसी के मुताबिक मुंबई में आज 25,396 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। मुंबई में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,14,450 और मृतकों की कुल संख्या 15,122 हो गई है। मुंबई में अभी तक कुल 6,81,288 लोग ठीक हो चुके हैं।

    नागपुर में 10 लोगों की मौत

    उधर नागपुर जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 91 नए मामले सामने आए हैं, जबकि सिर्फ 10 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 401 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिले में अब तक कुल 4,76,179 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। वहीं 8,988 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गवाई हैं। फिलहाल जिले में 2,356 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में आज 10,749 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई।