Huawei Nova 7 SE 5G Vitality एडिशन हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Loading

Huawei ने अपने स्मार्टफोन Huawei Nova 7 SE के नए Vitality एडिशन को लॉन्च कर दिया है। ज्ञात हो कि कंपनी ने अप्रैल में Huawei Nova 7 SE को ग्लोबली लॉन्च किया था। कंपनी ने Huawei Nova 7 SEVitality एडिशन को चीन में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन दमदार फीचर्स से लैस है। हांलाकि, इस स्मार्टफोन को भारत समेत अन्य देशों में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। तो आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के बारे में…

Huawei Nova 7 SE 5G Vitality Specifications-
Huawei Nova 7 SE 5G Vitality एडिशन में यूज़र्स को 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही यह MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर पर काम करेगा। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इस फोन को साइड-माउंटेड फिंगरफ्रिंट स्कैनर मिला है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित EMUI 10.1 पर चलेगा। Huawei Nova 7 SE 5G Vitality एडिशन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 40W फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। 

Huawei Nova 7 SE 5G Vitality Camera-
Huawei Nova 7 SE 5G Vitality एडिशन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला 64MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 8MP का वाइड-एंगल लेंस, तीसरा 2MP का मैक्रो लेंस और चौथा 2MP का डेप्थ सेंसर है। वहीं सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 16MP का कैमरा मौजूद है। 

Huawei Nova 7 SE 5G Vitality Price-
Huawei Nova 7 SE 5G Vitality एडिशन की कीमत 2,299 चीनी युआन (करीब 25,130 रुपये) रखी गई है। इस स्मार्टफोन को ग्राहक Qijijng Forest (ग्रीन), मिडनाइट ब्लैक और Midsummer पर्पल कलर ऑप्शन्स में खरीद सकते हैं।