Doctors
File Photo

    Loading

    मुंबई. कोरोना संकट (Corona Crisis) में आम लोगों को सुविधा मिल सके इसलिए बीएमसी (BMC) अपने 13 दवाखानों (Dispensaries) दो शिफ्ट में खुला रखने का निर्णय लिया है।  मुंबई (Mumbai) में अब इस तरह की सुविधा देने वाले बीएमसी दवाखानों की संख्या 17 थी जो बढ़ कर 30 हो गई है। इन दवाखानों का उपयोग नौकरी पेशा वालों के लिए उपयोगी होता है जो कि सुबह नौकरी पर चले जाते है। अब उन्हें रात  के समय भी  मनपा दवाखानों में उपचार लेने की  सुविधा मिल सकेगी।

     मुंबई में मरीजों को  सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 186 दवाखाने हैं । सर्दी-जुकाम सहित छोटी-मोटी बीमारियों  के लिए लोगों को अस्पताल में न जाना पड़े इसके लिए पेरीपेरियल दवाखानों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मुंबई में रहने वाले अधिकांश नागरिक नौकरी पेशे से जुडे हैं। जो कि सुबह काम पर जाने के बाद रात 8 बजे तक घर लौटते हैं। छोटी-मोटी बीमारी होने पर ऐसे लोग अस्पताल में इलाज के लिए नहीं जा पाते। कई बार अनदेखी करने पर छोटी बीमारी बड़ा रूप ले लेती है। नौकरी पेशे वाले बड़ी संख्या में रहने वाले लोगों की इतनी भी कमाई नही होती कि प्राइवेट अस्पतालों में  अपना इलाज करा सकें। ऐसे लोगों को ध्यान में रख कर मनपा  अपने दवाखानों को दो शिफ्ट में चलाकर उनकी समस्या दूर करने का वीणा उठाया है। मनपा  अभी तक 17 दवाखानों में इस तरह की सुविधा दे रही थी, अब 13 और दवाखानों में यह सुविधा लोगों को देगी।

    ऐसी रहेगी दवाखानों की समय सारिणी

    दवाखाने पहले सुबह 8.30 से 11.30 और शाम 5.30 से  8.30 बजे तक खुले रहते थे जिसे बढ़ाकर अब 11 बजे तक किया गया है।

     मानसूनी बीमारियों के समय लोग ले सकेंगे लाभ 

    मानसूनी बीमारियां फ़ैलने पर इस तरह के दवाखानों का बड़े पैमाने पर उपयोग होता है। सर्दी, जुकाम, मलेरिया सहित अन्य बीमारियों से संक्रमित मरीज ड्यूटी पूरी करने के बाद दवाखानों में जाकर अपना इलाज करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने कार्यालय से छुट्टी नहीं लेनी पड़ेगी।

    उपनगर में खुलेंगे अतिरिक्त दवाखानें

    उपनगर में बढ़ती लोकसंख्या को देखते हुए मनपा ने पश्चिम  और पूर्व उपनगर में जनसंख्या के आधार पर और अधिक दवाखाना खोलने का निर्णय लिया है।

    इन इलाकों में रात को शुरू होंगे दवाखाने

    • परिसर                       वार्ड
    • एसवी रोड़              -बी वार्ड 
    • आर आर मार्ग        – डी वार्ड 
    • नायगाव प्रसूतिगृह दवाखाना   -एफ़ दक्षिण वार्ड
    • शिवड़ी                -एफ़ दक्षिण वार्ड 
    • नटवर नगर         – के पूर्व वार्ड
    • शास्त्री नगर          -आर उत्तर
    • बैलबाजार             -एल वार्ड 
    • चांदीवली             -एल वार्ड
    • मोहिली विलेज     -एल वार्ड 
    • पंत नगर              -एन वार्ड 
    • नाथ पै मार्ग          -एन वार्ड 
    • साईनाथ नगर       -एन वार्ड