देवेंद्र फडणवीस (Photo Credits-ANI Twitter)
देवेंद्र फडणवीस (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) अब राष्ट्रीय राजनीति में भी तेज़ी से सक्रिय होने वाले हैं। बीजेपी (BJP) ने उन्हें महाराष्ट्र से सटे राज्य गोवा (Goa) का प्रभारी नियुक्त किया है। इससे पहले ऐसी चर्चा थी कि फडणवीस को बीजेपी की केंद्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया जा सकता है। हालांकि अब उन्हें गोवा का प्रभारी बना कर उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

    अगले साल गोवा समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर देवेंद्र फडणवीस की नियुक्ति प्रभारी के तौर पर की गई है। वे, गोवा के नेताओं के साथ मिल कर आगामी  विधानसभा चुनाव में पार्टी की चुनावी रणनीति तैयार करेंगे। इससे पहले पार्टी ने फडणवीस को बिहार विधानसभा चुनाव में प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी दी थी। इस चुनाव में बीजेपी को अच्छी सफलता मिली थी।

    साल 2022 के विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी 

    वहीं, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), उत्तराखंड (Uttrakhand), पंजाब (Punjab) सहित पांच राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Election) के लिए अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।  इसी क्रम में आज पार्टी ने पांचों राज्यों के प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया है।  इसमें सबसे अहम कहे जा रहे उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) को बनाया गया है।  इसके साथ ही BJP ने उत्तरप्रदेश में प्रधान समेत 8 केंद्रीय मंत्रियों की तैनाती की है।  इसके अलावा पंजाब की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को ही मिली है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी उत्तराखंड के मुख्य प्रभारी होंगे।  उनके साथ लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह सह-प्रभारी की भूमिका में होंगे।  गोवा में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यंत्री देवेंद्र फडणवीस और मणिपुर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव अबकी बार चुनाव प्रभारी होंगे।