मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का मुख्यालय अहमदाबाद स्थानांतरित कर  दिया गया, अदानी ग्रुप ने ट्विटर के जरिये स्पष्टीकरण दिया

    Loading

    मुंबई. मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Mumbai International Airport) (छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) को लेकर खबर आई कि मुख्यालय अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थानांतरित कर दिया गया है। जिसके  बाद शिवसेना (Shiv Sena) समेत मनसे (MNS) और कांग्रेस (Congress) के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। वहीं  इस आक्रामक प्रतिक्रिया के बाद अदानी समूह ने ट्वीट कर मुख्यालय के स्थांतरण की बात को अफवा कहते हुए स्पष्टीकरण दिया। 

    बता दें शाम में मुंबई एयरपोर्ट का मुख्यालय गुजरात ले जाने का मामला सामने आया जो की एक आग तरह फैलने लगी। जिस पर महाराष्ट्र एवं मराठी अस्मिता की राजनीति करने वाली शिवसेना एवं मनसे ने कड़ा एतराज जताया है। दोनों दलों की तरफ से इस संदर्भ में बड़ा आंदोलन की चेतावनी दी गई है। शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संजय राउत ने ठेठ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि शिवाजी महाराज हवाई अड्डा है और यह रहेगा। यह महाराष्ट्र की राजधानी में है। राउत ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई कुछ करने की सोच रहा है तो वह केवल छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम देखे।  

    मुंबई और नवी मुंबई दोनों हवाई अड्डों का मुख्यालय मुंबई में होगा

    अदानी ग्रुप  ने ट्वीट कर कहा कि हवाई अड्डे का मुख्यालय मुंबई में रहेगा और यह मुंबई में अधिकतम विकास और रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। दोनों हवाई अड्डों का मुख्यालय है मुंबई में। अडानी ग्रुप के ट्विटर हैंडल ने शाम करीब 6.30 बजे ट्वीट किया कि अफवाहें चल रही हैं कि मुंबई हवाई अड्डे का मुख्यालय अहमदाबाद स्थानांतरित कर दिया गया है।  अडानी ग्रुप की ओर से आश्वस्त किया गया कि मुंबई और नवी मुंबई दोनों हवाई अड्डों का मुख्यालय मुंबई में होगा। ट्विटर हैंडल पर यह भी कहा गया कि हम अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं कि हमारे हवाई अड्डे के संचालन के दौरान मुंबई को गौरवान्वित किया जाएगा और यहां हजारों नई नौकरियां पैदा की जाएंगी। 

    अदानी ग्रुप का ट्वीट