Nifad Accident

    Loading

    निफाड. सिन्नर शहर (Sinnar city) से विवाह समारोह (Marriage Ceremony) के बाद बारातियों को लेकर येवला तहसील (Yeola Tehsil) के जलगाव नेऊर में अपने मूल गांव लौटने वाली पिक अप गाड़ी (Pick-Up Car) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निफाड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
     
    निफाड तहसील (Niphad Tehsil) के नांदुर मध्मेश्वर गांव (Nandur Madhmeshwar Village) के पास गोदावरी नदी के ऊपर बने पुल पर जाते हुए एक टवेरा वाहन के कट मारने से चालक ने पिकअप वाहन से नियंत्रण खो दिया और पुल की रॅलिंग को तोड कर पिकअप नदी में गिर गई। गोदावरी नदी की गहराई में एक पिकअप के गिरने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निफाड़ के सरकारी उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
     

    युवक ने बचाई 15 की जान 

    नदी में मछली पकड़ने वाले विशाल मोरे ने जब पिकअप ट्रक को नदी में दुर्घटनाग्रस्त होते देखा तो वह नदी में कूद गया और 15 लोगों की जान बचाई। घायलों को निफाड़ उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नदी में पड़े पिकअप ट्रक को ग्रामीणों की मदद से क्रेन से बाहर निकाला गया। पिकअप जीप के नदी में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए है। दोनों मृतकों के नाम सई विकास देवकर (बालिका) और मधुकर घुले हैं। निफाड पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। मृतकों के शवों को मूल गांव पहुंचाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुर्घटना से जलगांव नेऊर गांव में शोक का माहोल है।