Petrol crosses 100, NCP Protest by giving rose

    Loading

    मालेगांव. पेट्रोल (Petrol) की कीमत 100 के पार हो गई है और इसके विरोध में राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस (Nationalist Youth Congress), मालेगांव महानगर ने पंप चालकों, कर्मचारियों और ग्राहकों को गुलाब का फूल देकर एमजी पेट्रोल पंप (MG Petrol Pump) पर आंदोलन किया। इस मौके पर कई ग्राहकों ने अच्छे दिन का सपना देखने पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। आम नागरिक कोरोना काल के कारण पहले ही बुरे हाल में आ चुके हैं। 

    आम जनता को ऑक्सीजन नहीं मिलती। दवा इलाज महंगा हो गया है। लॉकडाउन के कारण कई व्यवसायिकों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। लॉकडाउन के कारण कई व्यवसाय बंद पड़ गए हैं। 

    महंगाई का बूस्टर डोज जिंदा लोगों की जान ले रहा

    राकांपा यूथ विंग के महानगर अध्यक्ष दिनेश ठाकरे ने कहा कि महंगाई का बूस्टर डोज जिंदा लोगों की जान ले रहा हैं। इस मौके पर सागर पाटिल, लोकेश चव्हाण, भगवान माली, चेतन जाधव ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अनिल सोनवणे, सागर पाटिल, लोकेश चव्हाण, राजेंद्र पागर, राजेंद्र जगताप, गणेश लोखंडे, त्र्यंबक पाटिल, विजय जगताप, भगवान माली, सुशील कांबले, सतीश लोढ़ा आदि उपस्थित रहे।