Lockdown : दिल्ली की हवा मुंबई से भी शुद्ध – विजेंदर सिंह

नई दिल्ली.कोरोना को रोकने के लिए देश पिछले 24 तारीख से लॉकडाउन है। इसका एक सकारात्मक असर देखने मिल रहा है। लॉकडाउन की वजह से पूरा देश बंद है। इसलिए नेचर को भी रिवाइव होने का भरपूर मौका मिला है।

Loading

नई दिल्ली. कोरोना को रोकने के लिए देश पिछले 24 तारीख से लॉकडाउन है। इसका एक सकारात्मक असर देखने मिल रहा है। लॉकडाउन की वजह से पूरा देश बंद है। इसलिए नेचर को भी रिवाइव होने का भरपूर मौका मिला है। देश में दिल्ली की हवा सबसे प्रदूषित है। लेकिन इन दिनों दिल्ली की हवा मुंबई से भी शुद्ध हुई है। ऐसा एक ट्वीट भारतीय मुक्केबाज विजेन्द्र सिंह ने किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि, आखिरकार दिल्ली की हवा मुंबई से भी ज्यादा शुद्ध हुई है। 

बता दें कि, वायु प्रदूषण की निगरानी करने वाली पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की संस्था ‘सफर’ (SAFAR) का प्रदूषण मैप हरा हो चुका है। यानी पूरे देश में लोगों को साफ-सुथरी हवा मिल रही है। दिल्ली, पुणे, मुंबई और अहमदाबाद में हवा साफ है। आमतौर पर सफर की साइट पर इन शहरों का मैप कभी एक साथ हरा नहीं दिखता है। 

प्रदूषित शहरों में भी मिल रही शुद्ध हवा

आईक्यू एयर विजुअल द्वारा कराए गए विश्व वायु गुणवत्ता 2019 सर्वे के मुताबिक दुनिया के 30 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में भारत के 21 शहर शामिल हैं। इनमें एनसीआर के लगभग सभी बड़े शहर आते हैं। इस सूची में शामिल गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, लखनऊ, बुलंदशहर, जींद, भिवाड़ी और हिसार में 20 मार्च को हवा की गुणवत्ता बेहद खराब थी, लेकिन 26 मार्च को यहां प्रदूषण नहीं था। इन शहरों की आबोहवा में लॉकडाउन की वजह से गुणात्मक सुधार हुआ है।