बिहार : शादी में ‘लिट्टी’ बना काल, गोली लगने से 1 की मौत-3 घायल

    Loading

    बिहार के गोपालगंज जिले (Bihar Gopalganj) में शादी में विवाद इस कदर बढ़ गया कि,  गोली चल गई, गोली लगने से चार लोग घायल हुए थे जिसमें से एक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, घटना गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना के नरकटिया गांव की है। जहां बारात में लिट्टी को लेकर शुरू हुए झगड़े में चली गोली से 4 लोग घायल हो गए और एक की मौके मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक का नाम राजेन्द्र सिंह हैं। 

    घायल रोहित ने बताया कि, “बारातियों में खाना खिलाने को लेकर विवाद हुआ तो व्यक्ति ने गोली चला दी।  मेरे पिता की गोली लगने से मौत हो गई, जब्कि दो भाई और एक अन्य सहित चार लोग घायल हो गए हैं। रोहित का कहना है  विवाद इस  बात पर बढ़ा कि उस वक्त खाने में चावल और चिकन चल रहा था।  गोली मारने वाले व्यक्ति ने कहा कि लिट्टी और चिकन पहले चलेगा। “

    अभिषेक सिंह के अनुसार शादी का कार्यक्रम चल रहा था जिसमें खाने के दौरान विवाद हो गया। इसी विवाद के दौरान आरोपी ने गोली चला दी जिसमें राजेंद्र सिंह की मौत हो गई है। वहीं राहुल कुमार सिंह, रिपु कुमार सिंह और रोहित कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें उचित इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल से गोरखपुर भेजा गया है। घायलों ने बताया कि नरकटिया गांव के ही मुंद्रिका सिंह के लड़के राजन सिंह ने अपनी पिस्तौल से गोली मार दी है।  हालांकि घायलों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।