Governor and Chief Minister condole death of former Jharkhand Governor Ved Marwah

Loading

 रांची.  झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड के पूर्व राज्यपाल वेद प्रकाश मारवाह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। झारखंड के पूर्व राज्यपाल मारवाह का 87 वर्ष की उम्र में शुक्रवार शाम 7:30 बजे गोवा में निधन हो गया। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि मारवाह एक महान नेता थे और पुलिस सेवा से होने के कारण देश में पुलिसकर्मियों के लिए एक आदर्श थे। एक बयान में राज्यपाल ने कहा की मारवाह एक कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन में भी बहुत सतर्क रहा करते थे जिससे आज के नेता भी बहुत कुछ सीख सकते हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बयान में कहा की वह वेद प्रकाश मारवाह के निधन की खबर से आहत हैं। उन्होंने कहा कि झारखण्ड के राज्यपाल बनने से पूर्व उन्होंने देश में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी थीं। उन्होंने कहा ,‘‘परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।” गौरतलब है कि मारवाह 12 जून 2003 से नौ दिसम्बर 2004 तक झारखंड के राज्यपाल थे। इससे पहले वह मणिपुर और मिजोरम में भी राज्यपाल रह चुके थे।