1/14

बरखा का जन्म 28 दिसंबर 1979 को हिसार, हरियाणा में हुआ था। बरखा का पूरा बचपन कोलकाता में बीता है।

2/14
बरखा ने अपने स्कूल की पढाई ‘केंद्रीय विद्यालय फोर्टविलियम’, कोलकाता से पूरी की थी।

3/14
इसके बाद बरखा ने पुणे की ‘सिम्बॉयसिस कॉलेज' से बी.कॉम में ग्रेजुएशन किया।

4/14
बरखा ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत अपने कॉलेज के दिनों से ही कर दी थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई में आकर एक्टिंग करने का फैसला लिया।

5/14
बरखा ने साल 2004 में टीवी शो 'कितनी मस्त है जिंदगी ' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।

6/14
साल 2005 में बरखा ने स्टार प्लस के सीरियल ‘प्यार के दो नाम: एक राधा एक श्याम’ में मुख्य किरदार निभाया था।

7/14
बरखा ने टीवी के कई शोज़ में काम किया है। जिनमें 'कसौटी जिंदगी की', 'क्या होगा निम्मो का', 'बाबुल की बिटिया डोली सजा के', 'काव्यांजली', 'परवरिश', 'नामकरण', 'तेनालीराम', ‘तुम साथ हो जब अपने’, 'संकटमोचन महाबली हनुमान’ जैसे टीवी शोज का नाम शामिल हैं।

8/14
बरखा ने टीवी के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। बरखा ने साल 2010 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘राजनीति’ में ‘इश्क़ बरसे’ आइटम गाने पर डांस किया था।

9/14
इसके बाद बरखा फिल्म ‘गोलियों की रास लीला – रामलीला’ में नज़र आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने बेहतरीन एक्टिंग करते हुए दर्शकों का दिल जीता था।

10/14
बरखा ने कुछ बंगाली फिल्मों में भी अभिनय किया है, जिनमें से उनकी सबसे पहली फिल्म ‘दुइ पृथिवी’ थी।इस फिल्म के अलावा बरखा ने बंगाली फिल्म ‘आमी सुभाष बोल्छी’, ‘विलन’, ‘एक्शन’ और ‘ब्लैक’ जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी है।

11/14
बरखा ने साल 2019 में रिलीज़ हुई फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी’ में मोदी जी की बीवी का किरदार निभाया था।

12/14
बरखा के लव लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने एक्टर करन सिंह ग्रोवर को डेट करना शुरू किया था। दोनों ने शादी कर ली थी। लेकिन,शादी से पहले दोनों में मनमुटाव हो गया। जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।

13/14
सके बाद बरखा ने एक्टर इंद्रनील सेनगुप्ता को कुछ समय तक डेट किया था। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। बरखा और इंद्रनील की मुलाकात ‘प्यार के दो नाम: एक राधा, एक श्याम’ के सेट पर हुई थी। इस सीरियल के अलावा दोनों ने ‘बाबुल की बेटियां चली डोली सजा के’ में भी एक साथ में काम किया था।

14/14
साल 2008 में बरखा और इंद्रनील शादी के बंधन में बंध गए। वहीं, बरखा ने साल 2011 में एक बच्ची को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने ‘मीरा’ रखा था।