1/11

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित मना रही अपना 53वां जन्मदिन।
2/11

माधुरी का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में हुआ।
3/11

माधुरी बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक है।
4/11

माधुरी के माता-पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे। उन्हें बचपन से ही डांस में काफी रूचि थी।
5/11

माधुरी के माता-पिता उनकी शादी करवाना चाहते थे, उन्होंने लड़का ढूंढना शुरू कर दिया था।
6/11

माधुरी के माता-पिता को सिंगर सुरेश वाडकर उनके लिए जंचे। सुरेश ने उस वक्त सिंगिंग में करियर शुरू ही किया था और वह माधुरी से 12 साल बड़े थे।
7/11

लेकिन उस वक्त सुरेश ने 'लड़की बहुत दुबली-पतली है' कहकर माधुरी का रिश्ता ठुकरा दिया।
8/11

इसके बाद बॉलीवुड में माधुरी को पीछे देखना नहीं पड़ा।
9/11

फिल्म 'तेजाब' से वह सबके दिलों पर राज करने लगी और एक से एक हिट फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई।
10/11

माधुरी ने साल 1999 में लॉस ऐंजिलिस में रहने वाले डॉक्टर श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली।
11/11

माधुरी और डॉक्टर नेने को दो बेटे हैं।