Pune, Booths, Planned, Mayor Muralidhar Mohol, Vaccination

Loading

पुणे. देश भर में 16 जनवरी टीकाकरण  (Vaccination) के लिए शुरुआत होगी। इसके अनुसार, सीरम इन्स्टिट्यूट (Serum Institute) का टीका मंगलवार को देशभर में वितरित किया गया। अब टीकाकरण के लिए पुणे महानगरपालिका (Pune Municipal Corporation) तैयार है। 

शहर में 8 जगहों पर कल टीकाकरण की शुरुआत होगी। यह टीका स्वास्थ्य सेवकों को दी जाएगी।  इस बीच, आगामी काल में पुणे शहर के लिए 96 लाख डोसेस की आवश्यकता होगी। इसके लिए 500 बूथ का नियोजन किया जाएगा। इसमें से 100 जगहों का चयन किया गया हैं। ऐसी जानकारी महापौर मुरलीधर मोहोल (Mayor Muralidhar Mohol) ने दी।

महापालिका टीकाकरण के लिए तैयार : मोहोल  

महापौर के अनुसार, महानगरपालिका क्षेत्र के सभी वार्डवार  चुनाव पोलिंग बूथों में कोविड़ टीकाकरण अभियान लागू किया जाएगा। टीकाकरण के 4 चरण हैं और टीके की 2 खुराक दी जाएगी। पहले चरण में पुणे के कॉरपोरेशन क्षेत्र में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (कक्षा 1 से 4) (सरकारी, अर्ध-सरकारी, नगर निगम, निजी डिस्पेंसरी/अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, आयुष कॉलेज आदि) को कोविड़ टीकाकरण दिया जाएगा। दूसरे चरण में पुणे मनपा, पुलिस बल, होमगार्ड अधिकारियों और नागरिक सुरक्षा बल के अधिकारियों और कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। तीसरे चरण में जोखिम वाले व्यक्तियों (50 वर्ष से अधिक आयु) का टीकाकरण किया जाएगा। चौथे चरण में सभी आम नागरिकों को टीका लगाया जाएगा। मनपा क्षेत्र में लगभग 52 हजार स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की जानकारी एकत्र की गई है। महापौर ने कहा कि निजी चिकित्सा अधिकारी अभी भी स्वास्थ्य देखभाल की जानकारी देने के लिए काम कर रहे हैं। सभी वार्ड-वार व्यक्तिगत जानकारी को कोविड़ टीकाकरण के लिए कोविन एप पर अपलोड किया जा रहा है। लगभग 95% पंजीकरण कोविन एप पर पूरे हुए। साथ ही केवल पंजीकृत कर्मचारियों को ही टीका लगाया जाएगा। टीका का खाता वर्तमान में कार्यरत एप पर रखा जाएगा। टीकाकरण बूथ (3 कमरों ) के रूप में किया जाएगा। इसमें 5 कर्मियों की एक टीम होगी। टीम में 1 टीकाकार, 2 पर्यवेक्षक और 1 सुरक्षा गार्ड शामिल होंगे। चुनाव मतदान की तर्ज पर टीकाकरण होगा।   केवल जिनके नाम और पहचान पत्र पोर्टल पर पंजीकृत हैं, उन्हें टीकाकरण के समय और तारीख पर एक एसएमएस प्राप्त होगा। ऐसे व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा।   टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक लाभार्थियों को अवलोकन के लिए रोक कर रखा जाएगा। 

एक बूथ पर 100 कर्मियों को टीका 

महापौर के अनुसार, 16 तारीख को स्वास्थ्यकर्मियों को टीका दी जाएगी। एक बूथ पर 100 कर्मियों को टीका दी जाएगी। उसके लिए 8 जगहों का नियोजन किया गया है। फिलहाल तो शहर के लिए 48 हजार डोसेस प्राप्त हुए हैं। आगामी काल में सभी पुणेकरों के लिए 96 लाख डोसेस की आवश्यकता होगी। उसके लिए नियोजन बनाने का काम जारी है। 

इन 8 जगहों पर होगा टीकाकरण 

  • राजीव गांधी अस्पताल 
  • कमला नेहरू अस्पताल 
  • रूबी हॉल क्लिनिक 
  • बी जे मेडिकल  कॉलेज तथा ससून अस्पताल 
  • दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल 
  • भारती अस्पताल 
  • नोबेल अस्पताल 
  • कै जयाबाई नानासाहेब सुतार प्रसूतिगृह, कोथरुड 

महानगरपालिका द्वारा शहर के 8 जगहों पर टीका देने का नियोजन बनाया है। पुणे के लिए करीब 48 हजार डोसेस हैं। कल स्वास्थ्यकर्मियों को टीका दिया जाएगा। एक बूथ पर 100 कर्मियों को टीका दिया जाएगा. आगामी काल में पुणे शहर के लिए 96 लाख डोसेस की आवश्यकता होगी। इसके लिए 500 बूथ का नियोजन किया जाएगा। नागरिक बूथ पर भीड़ ना करें. साथ ही कोविड के नियमों का पालन करें।

-मुरलीधर मोहोल, महापौर