Representational Picture
Representational Picture

  • प्रेमी सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
  • सांगवी पुलिस की सफलता

Loading

पिंपरी. नए साल (New Year) पर 9 जनवरी की रात 11 बजे पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) के सांगवी (Sangvi) इलाके में अपनी पत्नी और बच्ची के साथ पैदल घर लौट रहे एक राहगीर पर फायरिंग (Firing) की घटना घटी थी। इस वारदात की गुत्थी को सुलझाने में सांगवी पुलिस (Sangvi Police) की डिटेक्शन ब्रांच (डीबी) को सफलता मिली है। इस वारदात को राहगीर की पत्नी के पुराने प्रेमी द्वारा अंजाम दिए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में जसप्रितसिंह अमरजितसिंह सत्याल (30),सुनील भगवान हिवाले (28), आनंद उर्फ दादुस मोहन इंगले (27) का समावेश है। इनमें से सुनील हिवाले नामक आरोपी को औरंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस के हवाले किया है। फायरिंग की इस वारदात में घायल हर आनंद सोलंकी निवासी जूनी सांगवी, पुणे ने सांगवी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

पैदल घर लौट रहे थे

एक संवाददाता सम्मेलन में पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, 9 जनवरी की रात 11 बजे के करीब आनंद सोलंकी पर तब फायरिंग की गई जब वे पैदल अपनी पत्नी और बच्ची के साथ घर लौट रहे थे। हमलावर ने उन पर एक राउंड फायर किया कान पर गोली लगने से आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए। छानबीन के दौरान पुलिस का शक आनंद की पत्नी के पुराने प्रेमी जसप्रीत सिंह पर गया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपने साथी सुनील हिवाले के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

और खुलासे होने की संभावना 

वारदात के दूसरे दिन आनंद उर्फ दादुस इंगले को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ उल्हासनगर के सेंट्रल पुलिस थाने में दो गंभीर मामले दर्ज रहने की जानकारी सामने आयी है। तीन गिरफ्तारियों के बाद इस मामले में और खुलासे होने की संभावना पुलिस कमिश्नर ने जताई है। 

इन्होंने ने की कार्रवाई

इस पूरी कार्रवाई को सांगवी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रंगनाथ उंडे, पुलिस निरीक्षक (क्राइम) अजय भोसले, डीबी के सहायक पुलिस निरीक्षक सतीश कांबले, उपनिरीक्षक यशवंत सालुंके, हवलदार चंद्रकांत भिसे, कैलास केंगले, सुरेश भोजणे, रोहिदास बोऱ्हाडे, अरुण नरले, प्रविण पाटील, नितीन खोपकर, शशीकांत देवकांत, विजय मोरे, अनिल देवकर, हेमंतकुमार गुत्तीकोंडा, शिमोन चांदेकर, नुतन कोंडे की टीम ने अंजाम दिया।