सुबह की शुभ ध्वनि चमका सकती है आपकी किस्मत, जानें कैसे?

Loading

-सीमा कुमारी

यदि आपकी सुबह शंख की आवाज, पूजा की घंटी आदि शुभ कार्यों के साथ शुरू होती हो तो पूरा दिन भी शुभ ही होगा। प्रात: काल में हमारा मस्तिष्क बहुत ही संवेदनशील होता है। ऐसे में यदि वह सकारात्मक बातें ग्रहण करता है, तो जीवन में सकारात्मक घटनाएं ही घटती हैं, लेकिन यदि वह लगातार नकारात्मकता ग्रहण करता है तो जीवन में नकारात्मकता ही घटित होती है। अत: हमारी सुबह यदि शुभ दर्शन और शुभ कार्यों के साथ शुरू होगी तो संपूर्ण दिन भी शुभ ही होगा।चलिए जानते हैं उन शुभ संकेतों के बारे में-

  • सुबह उठते ही अगर शंख या मंदिर की घंटियों की आवाज सुनाई दे तो यह शुभ होता है।
  • धर्मग्रंथों  के अनुसार ऐसा माना जाता है कि हमारे हाथों की हथेलियों में दैवीय शक्तियां निवास करती हैं। अत: सुबह-सुबह हाथों को देखना शुभ होता है। इसलिए हो सके तो सुबह उठते ही अपने हाथों की हथेलियों को देखना न भूलें।
  • सुबह-सुबह हवन देखना भी शुभ और मंगलकारी माना जाता है।
  • यदि सुबह उठते ही गाय दिखे या उसकी आवाज सुनाई दे तो समझें दिन बेहद शुभ होने वाला है।
  • यदि सुबह घर से निकलते ही आपको कोई सफाईकर्मी दिखाई दे तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है।
  • श्रृंगार की हुई सुहागन स्त्री का दर्शन बड़ा ही शुभ माना जाता है।
  • नारियल, शंख, मोर, हंस या फूल आपको सुबह-सुबह दिख जाए तो समझिए आपका पूरा दिन शुभ बीतने वाला है।
  • गोबर, सोना, तांबा, हरी घास देखना भी सुबह के लिए शुभ माना गया है।