Image: Google
Image: Google

    Loading

    -सीमा कुमारी

    अक्सर कहा जाता है कि अगर दिन की शुरुआत शुभ कार्यों से हो, तो पूरा दिन अच्छे से बीतता है। वहीं, जब कोई काम बिगड़ जाए तो यह कहते भी सुना होगा कि पता नहीं सुबह किसका मुंह देखकर उठे थे। ज्योतिष शास्त्र में भी यह बताया गया है कि सुबह उठते ही कुछ चीजों को देखने से पूरा दिन ख़राब बीतता है। ऐसे में जरूरी है कि हम जानें कि आखिर वह कौन-कौन सी चीजें होती हैं, जिन्हें देखने से दोष होता है। चलिए जानें इस बारे में…

    • ऐसा कहा जाता है कि सुबह उठते ही अगर शंख या मंदिर की घंटियों की आवाज सुनाई दे तो यह आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, और पूरा दिन आप पूरी एनर्जी में रहते हैं।
    • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बिस्तर से उठने के बाद सबसे पहले अपने हाथों को देखना चाहिए, ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए हो सके तो सबसे पहले अपना हाथ देखकर प्रात:स्मरण मंत्र बोलना चाहिए।
    • वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि सुबह उठकर कभी भी आईना नहीं देखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ होता है। अगर आप ऐसा रोज करते हैं तो इससे बचना चाहिए। क्योंकि, ऐसा करने से नकारात्मक घटनाएं होने की संभावना हो सकती है।
    • कहते हैं कि सुबह उठते ही अपनी या किसी दूसरे की परछाई नहीं देखनी चाहिए। ऐसा करना वास्तु-शास्त्र में अशुभ माना जाता है। ऐसा करने पर दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
    • कहते हैं कि अगर सुबह-सुबह किसी कुत्ते को घर के बाहर लड़ाई करते हुए देखते हैं, तो इसे भी अशुभ माना जाता है।
    • इसके अलावा अपने कमरे में किसी जानवर की तस्वीर लगाना और सुबह उठते ही उस फोटो को देखने से भी बचना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस प्रकार की फोटो रखने से वाद -विवाद और लड़ाई- झगड़े होते हैं। इसलिए सुबह उठते ही इन चीजों को देखने से बचना चाहिए।