आज का भविष्य,  बुधवार, 6 जुलाई 2022

Loading

आज का भविष्य -बुधवार 06 जुलाई 2022
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, परिश्रमी, हंसमुख और मिलनसार होगा, सफल व विवेकी होगा, भूमि भवन मकान आदि की समस्याओं का सरलता से समाधान होगा। संगीत और कला के प्रति अग्रणी होगा, जन्म स्थान से दूर अपनी उन्नति करेगा।
मेष– ले देकर काम करवाने की योजना सफल होगी। आकस्मिक यात्रा का योग है। विवादित मामलों को टालें। कहासुनी को टालें।
वृषभ– नौकरी में अच्छे अवसर मिलेंगे। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। उच्चाधिकारियों एवं प्रतिष्ठितजनों के साथ मेलजोल, संपर्क बढे़गा।
मिथुन– सत्संग का लाभ मिलेगा। तीर्थ यात्रा की योजना पर विचार होगा। अतिथि आगमन होगा, मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी।
कर्क– भावुकता में लिये फैसले बदलने पड़ सकते हैं। वाहन मशीनरी आदि का प्रयोग करते समय सावधानी रखें। क्रय-विक्रय से लाभ मिलेगा।
सिंह– नाराज लोगों को मनाना मुश्किल है। दिखावे के कारण कर्ज लेना पडे़गा। किसी की सिफारिश से अटके काम आसानी से बनेंगे।
कन्या– सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढे़गा। कामकाज को लेकर व्यस्त रहेंगें। आर्थिक क्षेत्र में विस्तार की योजना पर विचार होगा।
तुला– भाशण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मित्र वर्ग मदद करेंगे। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। उदर विकार सम्भव है।
वृश्चिक– जसिंह जायजाद संबंधी कार्य बनने का योग है। अनावश्यक विवादों को टालें। संयम रखकर कार्य करें। सफलता प्राप्ति का योग है। प्रवास में सतर्क रहें।
कुंभ- निजी कार्यों के टालने से समस्या बढ़ सकती है। मांगलिक कार्यो में खर्च होगा। सफलता प्राप्ति का योग है। पुराना पैसा मिलेगा।
मकर– रूकी योजना फिर से शुरू हो सकती है। मित्रों से कहा सुनी का मलाल होगा। खानपान में सावधानी रखें। दूर दराज की यात्रा हो सकती है।
कुम्भ– उच्च अध्ययन में सफलता मिलेगी। व्यापारिक साझेदारी लाभदायी रहेगी। संकटों के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव है। व्यवसाय में जोखिम न उठायें। धार्मिक यात्रा होगी।
मीन– समय के साथ तौर तरीके में बदलाव कर लें। लाभ मिलेगा। ऋण लेने की योजना पर विचार विमर्श होगा। व्यवसायिक गतिविधियों पर नजर रखें।
व्यापार-भविष्य–
आषाढ़ शुक्ल सप्तमीं को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से जौ, चांवल, चना, मॅूग, मोठ, उड़द, के भाव में तेजी होगी। सरसों, अलसी, अरंड़ी के भाव में तेजी होगी। आज 10 बजकर 24 मिनिट से 15मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभकारी रहेगा। भाग्यांक 2615है।