File Photo
File Photo

    Loading

    आज भारत में चारों तरफ कृष्ण जन्माष्टमी की रौनक आपको देखने मिल जाएगी। गोपाल कृष्ण की जन्मभूमि वृंदावन के अलावा पुरे देश में यह पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

    हर गली और सड़क पर आपको दही हांड़ी देखने को मिल जाएगी। लोग पर्व को जोर-शोर से मानते है। इन साल कोरोना महामारी की वजह से दही हांड़ी और कुछ चीजों पर पाबंदियां लगाई गई है।

    कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर सोशल मीडिया पर भी इसकी रौनक दिख रही है। सोशल मीडिया पर लोग तस्वीरें और मैसेज के जरिये लोगों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

    इसी वजह से सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर #KrishnaJanmashtami जमकर ट्रेंड कर रहा है।

    लोग मैसेज के जरिए लोगों को बधाइयां दे रहे है।  जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान कृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे जीवन की खुशहाली के लिए बधाई दे रहे है।

    मंदिरों के कृष्ण जन्माष्टमी पर सजावट और पूजा-पाठ लोगों का मन भा रही है।