Anu Rani

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: एशियाई खेलों (Asian Games 2023) में भारत की झोली में और तीन मेडल आए हैं। भारत की अनु रानी (Anu Rani) ने महिला भाला फेंक स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रच दिया है। रानी अपने सीज़न के सर्वश्रेष्ठ 62.92 मीटर के थ्रो के साथ शीर्ष पर रहीं। वह भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला है।

उधर, तेजस्विन शंकर (Tejaswin Shankar) ने डिकैथलॉन में सिल्वर मेडल जीत लिया है। 1974 के बाद भारत ने डिकैथलॉन सिल्वर मेडल नहीं जीता था। वहीं, प्रवीण चित्रवेल (Praveen Chitravel) ने पुरुषों की ट्रिपल जंप में कांस्य पदक अपने नाम किया है। भारत को आज 10वें दिन दो गोल्ड मेडल जीते हैं। पहला गोल्ड पारुल चौधरी ने जीता और अब अनु रानी ने।

पारुल ने शानदार दमखम का परिचय देते हुए एशियाई खेलों की महिला 5000 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। यह 28 वर्षीय खिलाड़ी अंतिम लैप में शीर्ष दो में शामिल थी और फिर अंतिम लम्हों में जापान की रिरिका हिरोनाका को पछाड़कर 15 मिनट 14.75 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं। पारुल का मौजूदा एशियाई खेलों में यह दूसरा पदक है। उन्होंने सोमवार को महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज में भी रजत पदक जीता था।

एशियाई गेम्स में भारत के नाम इतने पदक

स्वर्णः 15

रजतः 26

कांस्यः 28

कुलः 69

10वें दिन के अब तक के नतीजे

  • स्वर्ण पदक: महिलाओं की 5000 मीटर में पारुल चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता
  • स्वर्ण पदक: महिलाओं की भाला फेंक फाइनल में अन्नू रानी ने स्वर्ण पदक जीता
  • रजत पदक: तेजस्विन शंकर ने पुरुषों के डिकैथलॉन में रजत पदक जीता
  • कांस्य पदक: पुरुषों की ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रवेल ने कांस्य पदक जीता
  • रजत पदक: मोहम्मद अफसल ने पुरुषों की 800 मीटर में रजत पदक जीता।
  • कांस्य पदक: विथ्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता
  • कांस्य पदक: महिलाओं की 54 किग्रा मुक्केबाजी में प्रीति पवार
  • कांस्य पदक: पुरुषों की कैनो डबल 1000 मीटर में अर्जुन सिंह और सुनील सिंह
  • कांस्य पदक: नरेंद्र ने पुरुषों की +92 किग्रा मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीता
  • पुरुष क्रिकेट: भारत ने नेपाल को 23 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया
  • कबड्डी: भारत के पुरुषों ने बांग्लादेश को 55-18 से हराया, महिलाओं ने दक्षिण कोरिया को 56-23 से हराया
  • महिला हॉकी: ग्रुप ए में भारत ने हांगकांग चीन को 13-0 से हराया
  • तीरंदाजी (कंपाउंड): ओजस प्रवीण देवताले और अभिषेक ने अखिल भारतीय व्यक्तिगत पुरुष स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई (फाइनल 7 अक्टूबर को); ज्योति सुरेखा वेन्नम महिलाओं के फाइनल में पहुंचीं, अदिति कांस्य के लिए लड़ेंगी (दोनों 7 अक्टूबर को)
  • तीरंदाजी (रिकर्व): अतानु दास और धीरज बोम्मादेवरा क्वार्टर फाइनल में हार गए
  • बैडमिंटन: पीवी सिंधु, एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत क्रमशः महिला और पुरुष एकल में राउंड-16 में प्रवेश कर गए।
  • महिला 800 मीटर: कुमारी चंदा, हरमिलन बैंस ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया
  • पुरुषों की 4×400 मीटर: भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई
  • स्क्वैश: सौरव घोषाल पुरुष एकल के सेमीफाइनल में पहुंचे, अभय-अनाहत और दीपिका-हरिंदरपाल भी मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में पहुंचे