Aiden Markram
PTI Photo

Loading

-विनय कुमार

ODI World Cup, 2023 में शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में South Africa vs Sri Lanka का मैच कई मामलों में ऐतिहासिक रहा। एक तरफ़ जहां साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया, वहीं, इस मैच में एक ही टीम के तीन खिलाड़ियों ने लाजवाब सेंचुरी ठोकी। यही नहीं, ऐडन मार्कराम (Aiden Markram Fastest Century in ODI World Cup History) ने वनडे वर्ल्ड कप की  सबसे तेज़ सेंचुरी ठोककर दुनिया के मौजूदा दिग्गज बल्लेबाज़ों के सामने इससे कम गेंदों में शतक ठोक कर दिखाने की चुनौती सामने रख दी है।

गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका के चौथे नंबर के बल्लेबाज़ एडेन मार्कराम ने 54 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्कों की मदद से 106 रनों की पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 49 गेंदों में 100 रन के आंकड़े को छुआ। यह वनडे वर्ल्ड कप  के इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी है।

इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीता और साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पिच पर आते ही साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक (Quinton de Kock) श्रीलंकाई गेंदबाजों पर टूट पड़े। हालांकि, दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर साउथ अफ्रीका के कप्तान और डि कॉक के सलामी जोड़ीदार टेंबा बावुमा (Temba Bavuma) 5 गेंदों में 8 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। दिलशान मदुषंका की गेंद पर वे एलबीडब्ल्यू हो गए। उनके बाद तीसरे नंबर पर बल्ला थामे क्रीज़ पर आए रासी वैन डेर डुसेन और क्विंटन डि कॉक ने जबरदस्त बल्ला भांजना शुरू किया। एडेन मार्कराम से पहले इन दोनों खिलाड़ियों ने शतक ठोके। 

गौरतलब है कि एडेन मार्करम ने पारी के 46वें ओवर में दिलशान मदुशंका की गेंद पर छक्का ठोककर अपनी सेंचुरी पूरी की। उन्होंने 49 गेंदों में 100 रन बनाकर ICC ODI World Cup, 2011 में केविन ओ’ब्रायन के 50 गेंदों में ठोकी सेंचुरी का रिकॉर्ड तोड़ दिया और एक नई मील का पत्थर कायम किया।

आइए एक नज़र डालते हैं वनडे वर्ल्ड कप में सबसे कम गेंदों में सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाजों के नाम और उनके आंकड़े

1. एडेन मार्करम (Aiden Markram, South Africa) : 49 गेंदों में सेंचुरी

मैच : साऊथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका, अरुण जेटली  स्टेडियम, दिल्ली, ICC ODI World Cup, 2023

2. केविन ओ ब्रायन (Kevin O’Brien, Ireland) : 50 गेंदों में सेंचुरी।

मैच : Ireland vs England, Bengaluru, ICC ODI World Cup, 2011

3. ग्लेन मैक्सेवल (Glenn Maxwell, Australia) : 51 गेंदों में ठोका शतक।

मैच : Australia vs Sri Lanka, Sydney, ICC ODI World Cup, 2015

4. एबी डिविलियर्स (AB de Villiers, South Africa) : 52 गेंदों में ठोकी सेंचुरी।

मैच : South Africa vs West Indies, Delhi, ICC ODI World Cup, 2015