South Africa
PTI Photo

Loading

-विनय कुमार

वनडे वर्ल्ड कप के चौथे मैच Sri Lanka vs South Africa में साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप के इतिहास में अभूतपूर्व कीर्तिमान बनाया। पहले बैटिंग करने दिल्लीके अरुण जेटली स्टेडियम।के मैदान पर उतरी साउथ अफ्रीका की टीम के बल्लेबाज़ों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाज़ी का ऐसा प्रचंड ताण्डव मचाया, कि वनडे वर्ल्ड कप में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 428 रन  बनाए और श्रीलंका को जीत के लिए 429 रनों का टारगेट दिया। यह वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक का सबसे विराट टारगेट है।

साउथ अफ्रीका के 3 बल्लेबाजों क्विंटन डि कॉक (Quinton de Kock), रासी वैन डेर डुसेन और ऐडन मार्कराम (Aiden Markram) ने राखड़ बल्लेबाज़ी करते हुए सेंचुरी ठोकी। डी कॉक ने 84 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। रासी वैन डेर डुसेन ने 110 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 108 रनों की पारी खेली। एडेन मार्कराम तो मानों प्रचंड ताण्डव ही दिखा गए। उन्होंने 54 गेंदों में 14 चौके और 3 छ्क्कों की झमाझम बरसात कर 106 रन जोड़कर पवेलियन लौट गए। मार्कराम ने सिर्फ़ 49 गेंदों में वर्ल्ड कप में ठोक दी सेंचुरी। यह वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज सेंचुरी है।

रिकॉर्ड्स गवाह हैं कि वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास इतिहास में इससे पहले दुनिया का कोई भी देश इस आंकड़े को नहीं छू पाया था। टॉस हारकर बल्लेबाज़ी करने मैदान में उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 5 विकेट पर 428 रन  बनाकर ऑस्ट्रेलिया द्वारा बनाए अब तक वनडे वर्ल्ड कप के सबसे बड़े स्कोर को बौना कर दिया और खुद रनों के विराट रूप को लेकर एक नई मिसाल अपने नाम कर दी। आपको याद दिला दें कि ऑस्ट्रेलिया ने ICC ODI World Cup, 2015 में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ़ 6 विकेट खो कर  417 रन बनाए थे। वह रिकॉर्ड अब टूट गया।

रिकॉर्ड्स बताते हैं कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया का वनडे वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 411 रन था। यह स्कोर साउथ अफ्रीका ने ICC ODI World Cup, 2015 में आयरलैंड के खिलाफ बनाया था।

वनडे वर्ल्ड कप के अब तक के 5 सबसे बड़े स्कोर जानिए

1. साउथ अफ्रीका : 5 विकेट पर 428 रन

मैच : South Africa vs Sri Lanka, ICC ODI World Cup, 2023

2. ऑस्ट्रेलिया : 6 विकेट पर 417 रन

मैच : Australia vs Afghanistan, ICC ODI World Cup, 2015

3. भारत : 5 विकेट पर 413 रन मैच : India vs Bermuda, ICC ODI World Cup, 2007

4. साउथ अफ्रीका : 4 विकेट  पर 411 रन 

मैच : South Africa vs Ireland, ICC ODI World Cup, 2015

5. साउथ अफ्रीका : 5 विकेट  पर 408 रन

मैच : South Africa vs West Indies, ICC ODI World Cup, 2015