ICC World Cup 2023: Ned vs Aus
PTI Photo

Loading

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप (World Cup 2023,) के मुकाबले में नीदरलैंड (AUS vs NED) को बुरी तरह से शिकस्त दी है। कंगारू टीम ने बुधवार को नई दिल्ली में खेले गए मुकाबले में 309 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया की यह जीत विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी मानी जा रही है। वहीं, ओवरऑल वनडे इतिहास की दूसरी बड़ी जीत मानी जा रही है। इसके पहले यह कारनामा भारत ने इसी साल श्रीलंका के खिलाफ किया था।टीम इंडिया ने  तिरुवनंतपुरम में  खेले गए मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 317 रन से जीत दर्ज की थी। तो आइए जानते है वनडे में सबसे बड़ी जीत कौन-कौन सी टीम के नाम है… 

ODI में भारत ने सर्वाधिक रनों से जीत हासिल की

ओवरऑल वनडे विश्व कप या ODI मुकाबले की करें तो भारत ने ही आज तक सर्वाधिक रनों से जीत हासिल की है। उसके बाद नाम आता है ऑस्ट्रेलिया का। बुधवार को नई दिल्ली में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप में सबसे बड़ी जीत का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। नीदरलैंड क्र खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 309 रन से जीत दर्ज की। इससे पहले कंगारू टीम ने 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ पर्थ में 275 रन से जीत हासिल की थी।

वनडे में सबसे बड़ी जीत (रनों के हिसाब से):

317 – भारत बनाम श्रीलंका, त्रिवेन्द्रम 2023

309 – ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड, दिल्ली, 25 OCT 2023*

304 – ज़िम बनाम यूएई, हरारे, 2023

290 – न्यूजीलैंड बनाम आईआरई, एबरडीन 2008

275 – ऑस्ट्रेलिया बनाम एएफजी, पर्थ 2015 (डब्ल्यूसी)

90 रन पर ही ऑलआउट हो गई नीदरलैंड 

बात करें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज खेले गए मुकाबले की तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 399 रन बना डाले। वहीं, 400 रनों का पीछा करने उतरी नीदरलैंड टीम महज़ 90 रन पर ही ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया  के  मैक्सवेल और डेविड वॉर्नर ने शतक जड़ा।