Yusuf Pathand tried Fire Pan Irfan Pathan React
यूसुफ पठान और इरफान पठान (Screengrab From Posted Video)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) गुजरात में एक पारिवारिक समारोह में शामिल हुए। उस दौरान उन्होंने पहली बार फायर पान (Fire Paan) आजमाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में यूसुफ को फायर पान खाते हुए देखा जा सकता है। वहीं उनके भाई इरफान पठान (Irfan Pathan) भी उनके साथ दिखाई दे रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यूसुफ पठान ने बिना किसी परेशानी के फायर पान खाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उन्हें देखकर उनके भाई इरफ़ान पठान थोड़ा चिंतित जरूर दिखाई दिए। इस दौरान वह अपने बड़े भाई का ख्याल रखते दिखे। इरफ़ान ने यूसुफ के पहली बार फायर पान खाने के बाद उनके बड़े भाई से पूछा कि मुंह जल रहा है या नहीं। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RVCJ Media (@rvcjinsta)

वीडियो में देखा जा सकता है कि इरफ़ान यूसुफ पठान को फायर पान खिलाने वाले शख्स को मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि अगर उनके भाई को कोई दिक्कत हुई तो वह उन्हें नहीं छोड़ेंगे। सोशल मीडिया पर भाइयों का यह प्यार काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को जमकर लाइक मिल रहे हैं और फैंस इसे देखकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।