GG Vs DCW

Loading

-विनय कुमार

आज शाम 7.30 बजे WPL 2023  की 14वीं भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच होगी। अगर आज गुजरात जायंट्स की टीम हार गई, तो इस सीजन में अब उसके लिए आगे का रास्ता लगभग बंद हो जाएगा। क्योंकि, इस समय गुजरात जायंट्स प्वाइंट्स टेबल में 5 मैच खेलकर 1 जीत और 5 में हार के साथ -3.207 नेट रन रेट लेकर सबसे नीचे पांचवें पायदान पर है।

वहीं दूसरी तरफ़, अगर आज दिल्ली कैपिटल्स की टीम गुजरात जायंट्स को हरा देती है, तो वह WPL 2023 के प्ले ऑफ में एंट्री कर जाएगी।

Delhi Capitals की बात की जाए, तो DC ने WPL 2023 के इस ताज़ा सीजन में अब तक खेले कुल 5 मैचों में 4 जीत और 1 हार के साथ 8 प्वाइंट्स लेकर दूसरे नंबर पर मौजूद है। उसका नेट रन रेट +1.887 है। टॉप पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI WPL 2023) है। जिसने अब तक खेले अभी 5 मैचों में जीत हासिल की और +3.325 की नेट रन रेट के साथ 10 प्वाइंट्स लेकर टॉप पर विराजमान है।

आपको याद दिला दें कि गुजरात जायंट्स को उसके पिछले मैच में मुंबई इंडियंस ने करारी हार दी थी। उस मैच में ने गुजरात जायंट्स ने टॉस जीता और मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 162 रन बनाए थे और गुजरात जायंट्स को जीत के लिए 163 रनों का टारगेट दिया था। लेकिन, लक्ष्य को चेज़ करने मैदान में उतरी गुजरात जायंट्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना पाई और 55 रन से शिकस्त मिली थी। उस हार के साथ गुजरात जायंट्स के लिए WPL 2023 के प्लेऑफ की मार्ग बड़ा कठिन हो गया। ऐसे में आज की भिड़ंत में जीत जरूरी होगी। GG को अगर प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है, तो अब उसे सभी मैच जीतने होंगे।