BABAR-AND-VIRAT

    Loading

    -विनय कुमार

    वक्त-वक्त की बात है। बल्लेबाजी के सम्राट कहे जाने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) बीते दो तीन सालों से कांस्टेंट फॉर्म में नहीं हैं। खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। बीते 3 सालों में उनके बल्ले से कोई सेंचुरी भी नहीं निकली है। जाहिर है, उनकी रैंकिंग पर असर पड़ेगा ही। भारत के धाकड़ बल्लेबाज़ विराट कोहली को ही अपना आदर्श मानने वाले अकिस्तान क्रिकेट टीम के गबरू कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam Captain Pakistan Cricket Team) ICC की ताज़ा रैकिंग में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट्स में कप्तान कोहली को पछाड़ दिया है। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है।

    गौरतलब है कि बीते कुछ समय से विराट कोहली ODI और T20I की ICC World Rankings में पहले से ही बाबर आज़म से पिछड़ गए थे। अब, ICC की टेस्ट रैंकिंग में भी विराट कोहली सातवें स्थान से खिसककर से 9वें नंबर पर आ गए हैं।  अगर विराट कोहली को बाबर आज़म से ऊपर बढ़ना है तो, उन्हें बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए काफी रन बनाने पड़ेंगे।

    ICC रैंकिंग के मुताबिक, टेस्ट क्रिकेट में बाबर आज़म (Babar Azam Captain Pakistan Cricket Team) 750 प्वाइंट्स के साथ 8वें नंबर पर हैं और भारतीय टीम के धांसू कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli Captain Indian Test Team) 747 पॉइंट्स के साथ 9वें पायदान पर। वनडे इंटरनेशनल की रैंकिंग में बाबर आज़म 873 पॉइंट्स के साथ टॉप पर हैं और विराट कोहली 844 प्वाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर। वनडे इंटरनेशनल की बात की जाए तो दोनों खिलाड़ियों के पॉइंट्स में काफी अंतर है।  में T20I में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के धुरंधर बल्लेबाज और कप्तान बाबर आज़म 805 पॉइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं। और, विराट कोहली टॉप टेन से भी बाहर हैं। आइए जानें दोनों खिलाड़ियों का हालिया प्रदर्शन, जिसके आधार पर उनकी ताज़ा ICC रैंकिंग हैं।

    टेस्ट मैच

    विराट कोहली (Virat Kohli Captain Indian Cricket Team)

    मैच : 11      

    रन : 536

    सर्वाधिक : 72

    औसत : 28.21

    बाबर आज़म (Babar Azam Captain Pakistan)

    मैच: 8              

    रन: 416                 

    सर्वाधिक: 77              

    औसत: 24.66

    वनडे इंटरनेशनल

    विराट कोहली 

    मैच : 3        

    रन : 129               

    सर्वाधिक : 66         

    औसत : 43

    बाबर आज़म 

    मैच : 6

    रन : 405                

    सर्वाधिक : 158              

    औसत : 67.50

    T20 इंटरनेशनल

    विराट कोहली (Virat Kohli)

    मैच :  10

    रन : 299           

    सर्वाधिक : 80*        

    औसत : 74.75

    बाबर आज़म (Babar Azam)

    मैच: 29             

    रन : 939              

    सर्वाधिक : 122              

    औसत : 37.56