Former New Zealand cricketer Derek Alexander Stirling
डेरेक अलेक्जेंडर स्टर्लिंग (Designed Photo)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट जगत (Cricket) से एक दुखद खबर सामने आई है। न्यूजीलैंड (New Zealand) के पूर्व क्रिकेटर डेरेक अलेक्जेंडर स्टर्लिंग (Derek Alexander Stirling Passes Away) का बुधवार (13 दिसंबर) को निधन हो गया। उन्होंने 62 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके निधन से क्रिकेट जगत पर शोक की लहार दौड़ गई है। डेरेक (Derek Stirling) न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज थे। उन्होंने 1984 से 1986 तक न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया था।

डेरेक स्टर्लिंग का छोटा करियर

क्रिकेट में डेरेक स्टर्लिंग का बेहद छोड़ा करियर रहा था। डेरेक न्यूजीलैंड के लिए अपने 2 साल के करियर में केवल 6 टेस्ट और 6 वनडे मैच खेले थे। इस बीच उन्होंने टेस्ट में 13 विकेट अपने नाम किए। जबकि वनडे में वह 6 विकेट झटकने में कामयाब रहे। स्टर्लिंग का दुर्भाग्य था कि वह राष्ट्रीय टीम के लिए अधिक मैच नहीं खेल सके।

घरेलू क्रिकेट में चौंकाने वाले आंकड़े

हालांकि डेरेक का घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रहा है। घरेलु क्रिकेट में स्टर्लिंग के आंकड़े हैरान करने वाले हैं। 1988 से 1992 तक वेलिंगटन के लिए खेलने से पहले उन्होंने 1981 से 1988 तक सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के लिए खेला। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज, स्टर्लिंग ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 200 से अधिक विकेट अपने नाम किए हैं।

84 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मुकाबलों में डेरेक स्टर्लिंग ने 33.72 की औसत और 3.58 की इकॉनमी रेट से 206 विकेट झटके। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 75 रन देकर 6 विकेट रहा। इसके अलावा उन्होंने ए ग्रेड क्रिकेट में 65 मैच में 22.26 की औसत और 4.23 की इकॉनमी रेट से 90 विकेट हासिल किए। ए-ग्रेड क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 10 रन देकर 4 विकेट का था।