happy birthday mahi birthday-boy-mahendra singh dhoni-spotted-at-wimbledon-2022-with-friends-see-photos

    Loading

    नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni Birthday) आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद यह धोनी का दूसरा बर्थडे  है। इस समय धोनी इंग्लैंड में अपनी पुरे परिवार के साथ वेकेशन पर है। इसी बीच उन्होंने विंबलडन 2022 में अपने पसंदीदा सितारों को खेलते हुए देखा।

    आईपीएल (IPL) की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में धोनी की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में धोनी अपने कुछ दोस्तों के साथ टेनिस मैच का लुफ्त उठाते हुए नज़र आ रहे हैं। धोनी ग्रे ब्लेजर और सफेद शर्ट पहने टेनिस कोर्ट में बैठे हुए नजर आ रहे। वह अपने दोस्तों के साथ स्टैंड से विंबलडन 2022 के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी को खेलते हुए देख रहे थे।

    महेंद्र सिंह धोनी के लाखों फैंस हैं। उनके फैंस हर साल अपने फेवरेट क्रिकेटर के जन्मदिन पर कुछ खास करने की कोशिश करते हैं। इस साल भी विजयवाड़ा में धोनी (MS Dhoni) के फैंस ने उनके जन्मदिन के अवसर पर उनका 41 फीट का कटआउट लगाया है। कटआउट में धोनी अपना सिग्नेचर हेलिकॉप्टर शॉट खेल रहे हैं। अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर कई लोग कमेंट्स कर रहे हैं।