Virat Kohli
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    ICC T20 World Cup में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त नाबाद 82 और नीदरलैंड के खिलाफ नाबाद 62 रनों की पारी खेलने वाले भारतीय टीम के महान बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का अगला मुकाबला 30 अक्टूबर, रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ (IND vs SAF T20 World Cup, 2022) होगा। यह मैच पर्थ में खेला जाएगा। इस मैच में King Kohli आईसीसी T20 World Cup में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

    विराट कोहली (Virat Kohli) का बड़ा कीर्तिमान

    गौरतलब है कि विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने करियर में अब तक खेले T20 वर्ल्ड कप में 989 रन बना चुके हैं। उन्होंने 23 मैचों की 21 पारियों की बल्लेबाज़ी में इतने रन जोड़े हैं। 11 रन और बनाते ही वे T20 World Cup में 1000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। और 28 रन बनाते ही T20 World Cup के शहंशाह बन जाएंगे। 

    गौरतलब है कि इस ताज़ा वर्ल्ड कप में अब तक खेले 2 मैचों में विराट कोहली कुल मिलाकर 144 रन बना चुके हैं।T20 World Cup के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में उनसे आगे श्रीलंका के महेला जवर्धने (Mahela Jayawardene) ही एक खिलाड़ी हैं। जयवर्धने ने अपने करियर में खेले T20 वर्ल्ड कप के 31 मैचों में 138.45 की स्ट्राइक रेट से कुल 1016 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 122 रन नॉट आउट रहा है।

    इतनी हाफ सेंचुरी ठोक चुके हैं विराट कोहली

    अंतरराष्ट्रीय T20 Cricket की बात की जाए, तो विराट कोहली इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। अब तक खेले कुल 111 T20I मैचों में उन्होंने 3856 रन बनाए हैं। उनके बाद दुनिया में दूसरे नंबर पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Team India) हैं। उन्होंने अब तक खेले कुल 144 मैचों में 3794 रन बनाए हैं। T20 World Cup में विराट ने अब तक कुल 12 और ओवरऑल T20 International Cricket में 36 हाफ सेंचुरी ठोकी है।