ind vs sl t20 series umran-malik-bowls-fastest-ball-by-an-indian-155-kph-india-vs-sri-lanka-1st-t20i-ind-vs-sl-mumbai

    Loading

    मुंबई: भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी उमरान मलिक (

    ) अपनी तेज रफ़्तार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह बल्लेबाज को पलक झपकने का भी मौका नहीं देते। उमरान मलिक (Umran Malik) ने अपनी स्पीड से क्रिकेट जगत में एक अलग नाम बना लिया है। वहीं, अब इस तेज गेंदबाज ने श्रीलंका (India vs Sri Lanka 1st T20 Match) के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में कमाल कर दिखाया है। 

    मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में उमरान मलिक (Umran Malik) ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए थे। इस मैच के दौरान उम्रकान मलिक ने ऐसा कारनामा किया, जो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ। इस मैच में उमरान मलिक इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय बन गए।

    श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में उमरान मलिक (Umran Malik) ने 17वें ओवर की चौथी गेंद पर दसुन शनाका को पवेलियन भेजा। इसी गेंद से  उमरान मलिक़ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय बन गए। उमरान मलिक ने 155 किमी। प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की। 

    उमरान (Umran Malik) अब इस लिस्ट में सबसे आगे निकल गए हैं। इसके साथ ही उमरान मलिक ने इरफान पठान को पीछे छोड़ दिया है। इरफ़ान पठान ने 153।7 किमी। प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। वहीं, जसप्रीत बुमराह 153।36 किमी। प्रति घंटे से गेंद डालते है। मोहम्मद शमी ने भी 153।3 प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी है। सैनी ने 152।8 की रफ्तार से गेंद फेंकी हुई है। 

    बता दें,  उमरान मलिक ने आईपीएल में 155 किमी। प्रति घंटे से भी तेज रफ्तार से गेंद फेंकी हुई है। वहीं, आईपीएल के पिछले सीजन में उमरान मलिक ने 157 किमी। प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक रिकॉर्ड बनाया था।