PIC: BCCI/Twitter
PIC: BCCI/Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इस समय इंग्लैंड में मौजूद है। जहां वह इंग्लैंड (IND vs ENG 5th Test) के खिलाफ टेस्ट मुकाबला खेलेंगे। इस समय भारत का वॉर्मअप मैच (Warm Up Match) खेला जा रहा है। जहां पंत ने इंडिया के खिलाफ फिफ्टी जड़कर सुर्खियां बटोरी है। पंत के इंग्लिश क्लब लीसेस्टरशायर (IND vs LEI) के लिए खेलते हुए यह अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने शानदार छक्का जड़कर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। 

    इस वॉर्मअप मैच में सभी भारतीयों को मौका मिल सके, इसके लिए चार प्लेयर लिसेस्टर की टीम से खेल रहे हैं। जिसमें से एक पंत भी हैं। पंत ने मैच के दूसरे दिन यानी (शुक्रवार) को अपनी ही भारतीय टीम के खिलाफ फिफ्टी जड़ी। पंत ने 87 बॉल पर 76 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक छक्का और 14 चौके लगाए। पंत ने यह एक छक्का उमेश यादव की बॉल पर स्कूप-फ्लिक्स शॉट खेलकर लगाया। 

    पंत का छक्का मारने का अंदाज़ उनके फैंस को काफी पसंद आया है। उनके इस शॉट देखकर फैंस काफी हैरान भी हुए। छक्का मारने से पहले पंत ने 45 रन पर खेल रहे थे, फिर उन्होंने उमेश यादव की बॉल पर छक्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। इतना ही नहीं, पंत ने उमेश के अलावा मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा के खिलाफ भी रन बनाए। 

    बता दें कि, हाल ही में भारत में हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में ऋषभ पंत ने कप्तानी की थी। इस सीरीज में पंत का प्रदर्शन बेहद ख़राब था, उन्होंने इस सीरीज में महज़ 58 रन ही बनाए थे। जिसकी वजह से उनकी बहुत आलोचना होने लगी थी। इस सीरीज का नतीजा ड्रॉ रहा था। हालांकि, वॉर्मअप मैच में पंत ने अर्धशतकीय पारी खेलकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। वहीं अब उनके फैंस को उम्मीद है कि, इंग्लैंड के खिलाफ ऋषभ पंत शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दर्ज करने में मदद करेंगे।