
इरफ़ान खान आज दूसरी बार पिता बने हैं।
नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफ़ान पठान (Irfan Pathan) के घर नन्हा मेहमान आया है। खिलाडी ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर फैंस को गुड न्यूज़ दी है। इरफ़ान खान आज दूसरी बार पिता बने हैं। इरफ़ान के बड़े बेटे का नाम इमरान खान है। वहीँ, इरफ़ान (Irfan Pathan) ने अपने दूसरे बेटे का नाम सुलेमान खान (Suleiman Khan) रखा है।
इरफ़ान खान (Irfan Pathan) ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ खुद की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘सफा और मैं अपने बेटे सुलेमान खान का वेलकम करते हैं। दोनों मां और बेटे ठीक हैं।’
View this post on Instagram
इरफ़ान (Irfan Pathan) और सफा बेग ने 4 फरवरी 2016 को मक्का में निकाह किया था। सफा के पिता सऊदी अरब में बिजनेसमैन हैं। वहीं, सफा पेशे से मॉडल रहीं है। इरफ़ान खान की बीवी उनसे उम्र में 10 साल छोटी हैं।
इरफ़ान और सफा पहली बार 20 दिसंबर 2016 में पेरेंट्स बने थे। उस समय भी इरफ़ान ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को गुड न्यूज़ दी थी। तब उन्होंने लिखा था- ‘इस एहसास को बयान करना मुश्किल है… इसमें एक बेहतरीन सी कशिश है। हमें बेटा हुआ है।’