Indian Premier League-2022-mumbai-indians-video-featuring-rohit-sharma-arjun-tendulkar-and-ishan-kishan

हाल ही में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    Loading

    नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) की शुरुआत 26 मार्च से होने वाली है। इस लीग के लिए सभी टीमें अपनी तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जमकर प्रैक्टिस कर रहे है। हाल ही में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

    मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में मुंबई इंडियंस के खिलाडी नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन (Arjun Tendulkar) भी इस वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में देख सकते है कि, रोहित शर्मा कैमरे से अर्जुन तेंदुलकर का परिचय कराते हुए उन्हें ‘एकमात्र अर्जुन तेंदुलकर’ कहते हैं। फिर रोहित अर्जुन से मराठी में उनके परिवार का हालचाल पूछते हैं। अर्जुन भी उन्हें काफी अच्छे तरीके से जवाब देते हैं। 

    इसके अलावा, इस वीडियो में कीरोन पोलार्ड भी नजर आ रहे हैं। जिन्हें होटल के कमरे में उनकी टीम की जर्सी मिल रही है। वेस्टइंडीज की व्हाइट बॉल टीम के कप्तान रोहित से ‘एमआई एरिना’ में मुलाकात करते हैं, जहां सभी कोच और खिलाड़ी मौजूद थे। 

    बता दें कि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने खिलाड़ियों के लिए मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में बायो सिक्योर ‘एमआई एरिना’ तैयार किया है। यह एरिना लगभग 13 हजार स्क्वायर मीटर में फैला हुआ है। इस एरिना में फुटसल ग्राउंड, बॉक्स क्रिकेट, बॉल कोर्ट, फुट वॉलीबॉल, एमआई बैटलग्राउंड, गोल्फ ड्राइविंग रेंज, मिनी गोल्फ,किड्स जोन और एमआई कैफे मौजूद हैं। 

    आईपीएल 2022 की बात करें तो, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) इस लीग का अपना मैच 27 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने वाला है। मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ लीग चरण के मैचों के लिए ग्रुप-ए में रखा गया है।