ipl 2022 1000-sixes-in-a-season-for-the-first-time-in-the-history-of-ipl-only-one-indian-included-in-the-top-5-players-list
File Photo

यह मैच पंजाब (PBKS) ने 5 विकेट से जीत लिया।

    Loading

    मुंबई: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स (Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings) के बीच इस सीजन का आखिरी मैच खेला गया। यह मैच पंजाब (PBKS) ने 5 विकेट से जीत लिया। इस मैच के दौरान कुल 15 छक्के लगे और इसी के साथ आईपीएल 2022 में 1000 छक्कों का आंकड़ा पार हुआ।

    आईपीएल (IPL) के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी एक सीजन में 1000 छक्के लगे हैं। इससे पहले आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकॉर्ड 2018 में बना था। इस दौरान कुल 872 छक्के लगे थे। वहीं 2019 में 784 और 2020 में 734 छक्के लगने का रिकॉर्ड है। 

    आईपीएल में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के नाम दर्ज है। जोस ने इस सीजन खेले 14 मैचों में सबसे अधिक 37 छक्के लगाए हैं। इस सूची में बटलर के बाद लियाम लिविंगस्टोन, आंद्रे रसेल, केएल राहुल और रोवमेन पॉवेल का नाम टॉप 5 खिलाड़ियों में शामिल हैं।

    आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

    • जोस बटलर – 37
    • लियाम लिविंगस्टोन – 34
    • आंद्रे रसेल – 32
    • केएल राहुल – 25
    • रोवमेन पॉवेल – 22