IPL 2023 Mini Auction
File Photo

आईपीएल के नीलामी कर्ता के बेहोश होने के बाद ऑक्शन को रोककर लंच ले लिया गया है।

    Loading

    बेंगलुरु, आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction)  के बीच में से बुरी खबर आई है। आईपीएल (IPL 2022) के नीलामीकर्ता ह्यूज एडमीड्स (Hugh Edmeades) ऑक्शन के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गए हैं। इस वजह से ऑक्शन कुछ समय के लिए रोका गया है। यह हादसा उस समय हुआ जब श्रीलंकाई खिलाड़ी वानिन्दु हसरंगा पर बोली लगाई जा रही थी। आईपीएल के नीलामी कर्ता के बेहोश होने के बाद ऑक्शन को रोककर लंच ले लिया गया है। 

    आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन आज और कल बेंगलुरु में होने वाला है। वहीं, आज ऑक्शन 12 बजे से ही शुरू हुआ था। पहले 10 मार्की खिलाड़ियों की नीलामी की गई,जिसमें श्रेयस अय्यर सबसे महंगे 12.25 करोड़ में बाइक गए।

    नीलामीकर्ता ह्यूज एडमीड्स किस वजह से बेहोश हुए है, इस बात की जानकारी अभी तक मिली नहीं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने आईपीएल के एक सूत्र के हवाले से बताया कि एडमीड्स को तुरंत हॉल से बाहर ले जाया गया और बताया गया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।