दीपक की शादी में कई बड़े क्रिकेटर्स के आने की भी सम्भावना जताई जा रही है। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी भी शामिल है। हालांकि, चोट की वजह से दीपक इस साल आईपीएल में नज़र नहीं आए थे।
दीपक की शादी में कई बड़े क्रिकेटर्स के आने की भी सम्भावना जताई जा रही है। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी भी शामिल है। हालांकि, चोट की वजह से दीपक इस साल आईपीएल में नज़र नहीं आए थे।

    Loading

    बेंगलुरु: आईपीएल 2022 की मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Auction) में चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर (Deepak Chahar) को खरीदने के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया था। पहले दिन के ऑक्शन में दीपक चाहर को कई टीमें अपने खेमे में शामिल करना चाहती थीं, लेकिन CSK ने अपने खिलाड़ी को किसी और टीम में जाने ही नहीं दिया और दीपक चाहर को 14 करोड़ रुपये में खरीद लिया। हालांकि, दीपक चाहर की नीलामी को लेकर सवाल भी खड़े हो गए हैं, जैसे- क्या चाहर धोनी से बड़े प्लेयर हैं? जिसका अब दीपक चाहर ने जवाब दिया है। 

    ज्ञात हो कि, दीपक चाहर को चेन्नई ने 2018 में महज 80 लाख रुपये में खरीदा था। लेकिन अब उनकी आईपीएल सैलरी टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से भी ज्यादा हो गई है। दीपक चाहर ने धोनी से ज्यादा सैलरी होने पर भी दिल जीतने वाला जवाब दिया है। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया है कि वह ये बोली ही रुकवाना चाहते थे।

    दरअसल, धोनी से ज्यादा सैलरी होने पर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने स्टार स्पोर्ट्स पर दीपक चाहर से पूछा कि, ‘अब उनकी सैलरी धोनी से ज्यादा हो गई है। धोनी को 12 करोड़ मिलेंगे और आप 14 करोड़ के हैं, इस बारे में लोग काफी बात करेंगे।’ इस सवाल पर जवाब देते हुए दीपक चाहर ने कहा, ‘धोनी के हाथ में होता तो वो एक पैसा नहीं लेते। चेन्नई उन्हें पहले नंबर पर रिटेन करना चाहती थी, लेकिन उन्होंने खुद मना कर दिया। धोनी सिर्फ टीम बनाने के लिए खेलते हैं, पैसों के लिए नहीं।’

    साथ ही चाहर ने भी कहा, ‘साल 2018 में उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने कहा था कि तुम अब हमेशा चेन्नई में ही रहोगे। दीपक के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स का जुनून भी कुछ ऐसा ही देखने मिला है।’ उन्होंने ये भी बताया कि, ‘जैसे ही जब मुझ पर बोली 12 से 13 करोड़ तक पहुंची तो मैंने सोचा कि अब बोली रुक जानी चाहिए। हमें अच्छी टीम भी बनानी है।’