ipl-2023-worry-for-delhi-capitals-sarfaraz-khan-injured-in-finger-out-of-irani-cup-rishabh-pant

Loading

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 (IPL 2023) का आगाज 31 मार्च से होने वाला है। आईपीएल के इस सीजन के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे। 30 दिसंबर को ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हुआ। जिस वजह से वह इस सीजन में खेल नहीं पाएंगे। हालांकि, उनकी गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तानी डेविड वॉर्नर (David Warner) को दी गई है। इसके बाद भी दिल्ली की मुश्किलें खत्म नहीं हुई है। 

आईपीएल 2023 (IPL 2023) का आगाज होने से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स का एक और खिलाड़ी चोटिल हो गया है। खबरों की माने तो, दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को उंगली में चोट लगी है। सरफराज इन दिनों अच्छे फॉर्म में दिख रहे थे। वह ईरानी कप (Irani Cup) में रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से खेलने वाले थे। लेकिन, अब वह चोटिल हो गए हैं। 

सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 92 औसत से अपनी टीम के लिए 556 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और एक अर्धशतक भी लगाया। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स को उम्मीद थी कि, सरफराज ऋषभ की गैरमौजूदगी में टीम के लिए अधिक से अधिक रन बनाएंगे।

माना जा रहा था कि, आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सरफराज खान विकेटकीपिंग की भूमिका में नजर आएंगे। लेकिन, अब वह चोटिल हो गए है। ऐसे में उन्हें करीब 12 से 15 दिन के लिए आराम करने को कहा गया है।