नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: वर्ल्ड कप 2023 के चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) आईपीएल इतिहास (IPL History) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन पर आईपीएल ऑक्शन (IPL 2024 Auction) में जमकर पैसों की बारिश हुई है। कमिंस को नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा। कमिंस का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।
आईपीएल ऑक्शन इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी खिलाड़ी पर 20 करोड़ रुपये से ज़्यादा की बोली लगी है। सनराइजर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच कमिंस को लेकर वॉर चल रहा था। लेकिन, आखिरी में हैदराबाद ने यह बैटल जीतकर कमिंस को 20.50 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया। नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पाने के मामले में कमिंस ने इंग्लैंड के सैम करन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। करन को पिछले साल पंजाब ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।
HISTORY. 💥
Pat Cummins is a #Riser 🧡#HereWeGOrange pic.twitter.com/yZPPDiZRVS
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) December 19, 2023
– Won WTC Final.
– Won World Cup.
– Became the most expensive player in IPL history.Pat Cummins in 2023 is having a dream…!!! pic.twitter.com/mM85ZEeqbQ
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 19, 2023
हैदराबाद में जाने के बाद कमिंस ने टीम का शुक्रिया अदा किया है। हैदराबाद ने अपने सोशल मीडिया साईट एक्स पर एक विडियो शेयर किया है। जिसमें कमिंस कहते हैं, ‘उन्होंने ऑरेंज आर्मी के लिए खेलने में काफी मज़ा आएगा। हेड भी वहीं है तो खेलने में और भी ज्यादा मज़ा आएगा।’
𝑻𝒉𝒊𝒔 𝒍𝒊𝒕𝒕𝒍𝒆 PAT 𝒐𝒇 𝒍𝒊𝒇𝒆 𝒊𝒔 𝒄𝒂𝒍𝒍𝒆𝒅 𝑯𝒂𝒑𝒑𝒊𝒏𝒆𝒔𝒔 🧡
Welcome, Cummins! 🫡#HereWeGOrange pic.twitter.com/qSLh5nDbLM
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) December 19, 2023
उनके अलावा भारत के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी हर्षल पटेल हैं, जिन्हें 11.75 में पंजाब किंग ने अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं डेरिल मिचेल को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं शार्दुल ठाकुर की भी चेन्नई में दोबारा वापसी हुई है, उन्हें टीम ने चार करोड़ में ख़रीदा है।