IPL 2022, RR vs LSG Live | रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने लखनऊ को 3 रन से हराया, चहल ने लिए 4 विकेट | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेटApril, 10 2022

रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने लखनऊ को 3 रन से हराया, चहल ने लिए 4 विकेट

ऑटो अपडेट
द्वारा- Shubham Sondawale
कंटेन्ट राइटर
23:38 PMApr 10, 2022

राजस्थान ने लखनऊ को 3 रन से हराया

20वां ओवर लेकर आए कुलदीप सेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को जीता दिया है। उन्होंने अपने ओवर में कुल 11 रन दिए।

23:30 PMApr 10, 2022

प्रसिद्ध कृष्णा काफी महंगे साबित

19वां ओवर लेकर आए प्रसिद्ध कृष्णा काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 19 रन लुटाए। जिसमें स्टोइनिस ने एक चौका और दो छक्के जड़े। 

23:19 PMApr 10, 2022

चहल को मिली और एक विकेट

18वां ओवर लेकर आए चहल  ने  रन दिए। इस ओवर की पहली ही गेंद पर मार्कस स्टॉइनिस ने बढ़िया छक्का जड़ा। हालांकि इसके बाद चहल चालाकी से गेंदबाजी की और चमीरा को LBW आउट किया। वहीं इसके बाद आवेश खान ने एक और छक्का ज्यादा। इस ओवर में कुल 15 रन आए। इसी के साथ चहल का चार ओवर का स्पेल ख़त्म हो गया।

23:09 PMApr 10, 2022

17वां ओवर समाप्त

17वां ओवर लेकर आए बोल्ट ने रन दिए। इस ओवर से कुल 11 रन आए। इसी के साथ बोल्ट का 4 ओवर का स्पेल खत्म हुआ।

23:08 PMApr 10, 2022

चहल ने लिए दो विकेट

16वां ओवर लेकर आए चहल ने बढ़िया गेंदबाजी करते हुए क्विंटन डिकॉक को 39 रन और क्रुणाल पंड्या को 22 रन के निजी स्कोर पर चलता किया।

22:54 PMApr 10, 2022

15वां ओवर समाप्त

15वां ओवर प्रसिद्ध ने डाला और 10 रन दिए। क्रुणाल पंड्या ने दो शानदार चौके लगाए। लखनऊ को जीत के लिए 30 गेंदों में 69 रन चाहिए।

22:48 PMApr 10, 2022

14वां ओवर समाप्त

14वां ओवर लेकर आए कुलदीप सेन ने सिर्फ 7 रन। लखनऊ को अब जीत के लिए 36 गेंदों में 79 रन चाहिए।

22:46 PMApr 10, 2022

13वां ओवर समाप्त

13वां ओवर लेकर आए अश्विन ने दिए सिर्फ 6 रन।

22:45 PMApr 10, 2022

आयुष बडोनी 5 रन बनाकर आउट

12वां ओवर लेकर आए चहल ने 9 रन दिए और आयुष बडोनी को 5 रन के निजी स्कोर पर आउट किया।

22:44 PMApr 10, 2022

11वां ओवर समाप्त

11वां ओवर लेकर आये आश्विन ने दिए 4 रन।

Load More

Loading

मुंबई. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में आज डबल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR) के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स (RR vs LSG) के बीच खेला जाएगा। एक तरफ संजू सैमसन (Sanju Samson) की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स होगी, जबकि दूसरी तरफ केएल राहुल (KL Rahul) की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स है।

इस आईपीएल सीजन में लखनऊ की टीम ने तीन मैचों में जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान अपनी तीसरी जीत की तलाश में है। ऐसे में यह मुकाबला काफी दमदार हो सकता है। दोनों ही टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर बैठे हुए हैं। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.